5 प्रमुख प्राथमिकता कलेक्टर महोदय द्वारा पंचायत एवम ग्रामीण विकास विभाग के निर्माण कार्य मे निर्धारित की गई।

0
breaking-news-tv-concept-backdrop-banner_1017-14194

5 प्रमुख प्राथमिकता कलेक्टर महोदय द्वारा पंचायत एवम ग्रामीण विकास विभाग के निर्माण कार्य मे निर्धारित की गई।
पंचायत एवम ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत राष्ट्रीय जल जीवन मिशन एवम निर्माण कार्यो की समीक्षा बैठक डॉ इलैया राजा टी ( IAS) एवम श्री स्वप्निल वानखड़े (IAS) मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा मोहन सभागार कलेक्ट्रेट में आहूत किया गया जिसमें कार्यपालन यंत्री, मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ,प्रभारी अधिकारी जिला पंचायत,सहायक यंत्री,APO, AAO एवम उपयंत्री जनपद पंचायत समस्य उपस्थित रहें।बैठक में दिए निर्देश-
1.उपयंत्री समस्त मिशन व्रक्षारोपण के लक्ष्य प्रदान किये गए जिसमे प्रोजेक्ट में 1000 पौधें कम से कम होने)
2.ग्राम पंचायतों में तालाबों को अतिक्रमण मुक्त करना एवम तालाबों के जल भंडारण क्षमता को बढ़ना अनिवार्यता।
3.15 वें वित्त में पेयजल एवम जल संरक्षण हेतु 25% आबद्ध राशि का समुचित उपयोग करते हुए, सर्वप्रथम ST एवम SC बस्ती में सुलभ उपलब्धता के साथ समस्त ग्राम में जल आपूर्ति कराएँ।
4.ग्राम पंचायत क्षेत्र अन्तर्गत समस्त सरकारी भवनों में पूर्ण गुणवत्तापूर्ण वॉटर हार्वेस्टिंग सरंचना का निर्माण एवम संचालन कराएँ।
5.ग्राम पंचायतों में निर्मित सामुदायिक स्वच्छता परिसरों समस्त के संचालन प्रारम्भ कराएँ।
6.उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों एवम शासकीय बालिका विद्यालय में बाउंड्री बाल निर्माण कराएँ।
7..राष्ट्रीय जल मिशन के उदेश्य वर्षा जल संचयन एवम उक्त के प्रभावी प्रचार प्रसार हेतू निर्देश दिए गए.
8.मनरेगा अन्तगर्त जल संरक्षण एवम संवर्धन के कार्य जिसमें –
a.नवीन तालाब के लक्ष्य 827,चिन्हित 90,कार्य प्रारंभ 15।b.तालाब गहरीकरण का लक्ष्य 827,चिन्हित 274,कार्य प्रारंभ 3।
c. तालाब विस्तारीकरण का लक्ष्य 827,चिन्हित 171,कार्य प्रारंभ 3।
d. नाला सफाई व ट्रेंचिंग के लक्ष्य 827,चिन्हित 347,कार्य प्रारंभ 4।
e. रिचार्ज पिट के लक्ष्य 8270,चिन्हित 3733,कार्य प्रारंभ 393।
f. कूप सफाई व कूपों में रिचार्ज पिट लक्ष्य 4135,चिन्हित674,कार्य प्रारंभ 5।
g. गैबियन के लक्ष्य 4235,चिन्हित 403,कार्य प्रारंभ 1।
h. मेड़ बंधान लक्ष्य 4135, चिन्हित4334,कार्य प्रारंभ 1541।
i. खेत तालाब के लक्ष्य 4135, चिन्हित1457,कार्य प्रारंभ539।
9.जल संरक्षण एवम संवर्धन के कार्यों को पूर्ण गुणवत्तापूर्ण युक्त,निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करनें की जिम्मेदारी संबंधित को दी गई।
10.उक्त कार्यो के TS, AS एवम कार्य पुर्णता हेतु कलेक्टर महोदय द्वारा समय सीमा निर्धारित को गई साथ समस्त कार्यों में उत्कृष्ट तकनीकी का उपयोग करें।
11.आगामी बैठक में निर्धारित लक्ष्य अनुसार प्रगति सहित समस्त उपस्थिति रहेगें।
12 कलेक्टर महोदय द्वारा कार्य मे कम प्रगति एवम अमानक निर्माण पर अविलंब कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
13. श्री वानखड़े जी ने समस्त को समन्यव बना कर कार्य करनें हेतू कहा गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.