ऑपरेशन पहचान, कोविड 19 के संभावित मरीजों के पहचान किये जाने हेतु ऑपरेशन पहचान के आदेश जारी
*ऑपरेशन पहचान, कोविड 19 के संभावित मरीजों के पहचान किये जाने हेतु ऑपरेशन पहचान के आदेश जारी* 🚨
रीवा
कोविड 19 के संक्रमण को द्रष्टिगत रखते हुए ज़िलें के प्रवासी श्रमिकों तथा आमजन की सुरक्षा,संक्रमण से बचाव हेतु प्रारम्भिक लक्षण वाले व्यक्तियों की पहचान आवश्यक हैं प्रायःदेखा जा रहा है कि कोविड 19 सम्भावित मरीज जिन्हें सर्दी-ज़ुखाम, खाँसी, बुखार,गले मे दर्द के लक्षण हैं उनके द्वारा स्थानीय चिकित्सक से उपचार करते हैं अथवा मेडिकल स्टोर से सुविधा अनुसार दवाई क्रय की जाती हैं। ऐसे स्थानीय चिकित्सक और मेडिकल स्टोर से कोविड 19 संक्रमण की रोकथाम एवम संभावित मरीजों की पहचान हेतु सहयोग लिया जा सकता हैं।जिससे परिणामस्वरूप संभावित मरीजों की पहचान की जाकर कर उन्हें तत्काल सही उपचार के साथ मेडिकल किट उपलब्ध कराई जा सकें। कोविड 19 में सही समय मे उपचार के साथ संभावित मरीजो को आइसोलेट कर संक्रमण को कम किया जा सकता हैं।
🔘 अतः उक्त के परिपालन श्री स्वप्निल वानखड़े(IAS) अपर कलेक्टर (विकास) एवम मुख्यकार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत रीवा द्वारा निर्देशित किया जाता है कि ग्रामीण/नगरीय क्षेत्र स्थानीय चिकित्सक के द्वारा मरीजों का उपचार किया जाता हैं तथा जिन मेडिकल स्टोर से दवाई क्रय की जाती हैं। *उक्त क्लीनिक/मेडिकल स्टोर में ऐसे मरीज जिन्हें सर्दी-ज़ुखाम, खाँसी, बुखार,गले मे दर्द के लक्षण हैं उनकी सूची प्रतिदिवस सायं 7 बजे तक अपने क्षेत्र अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व SDM, मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवम मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत को सूचित करें* ताकि संभावित मरीजों की पहचान कराई जा कर मेडिकल किट उपलब्ध कराई जा सकें,संभावित मरीज को कोरेन्टीन कराया जाकर समय से उपचार दिया जा सकें एवम संक्रमण को अन्य व्यक्तियो को संक्रमित होने से रोका जा सकें।
के संबंध अनुविभागीय अधिकारी राजस्व SDM, मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवम मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत समुचित कार्यवाही करते हुए अद्यतन जानकारी से अधोहस्ताक्षरी को प्रतिदिवस अवगत कराएंगे ।