मेरा परिवार सुरक्षा का चक्र यूथ विंग का वेबीनार का आयोजन संपन्न
*”मेरा परिवार सुरक्षा का चक्र” यूथ* *विंग का वेबीनार का* आयोजन ,,,,,,, रीवा ,,,प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय रीवा के द्वारा एक युवा प्रभाग के वेबीनार का आयोजन किया गया । इस वेबीनार का मुख्य सब्जेक्ट था ,,”मेरा परिवार शक्ति का सुरक्षा चक्र” ।इस कार्यक्रम के प्रति अपने शुभकामना संदेश में बीके निर्मला बहनजी रीवा ने अपने आशीर्वचन में कहा कि परिवार में रह करके और उसकी मर्यादाओं में रह करके ,उनके सहयोग से मानव जीवन सुखी ,सुरक्षित और शक्तिशाली रहता है इसलिए सभी को स्नेह से ,प्यार से रहने का जो एक सशक्त माध्यम में है, वह एक परिवार ही है। परिवार की शक्ति मानवीय मूल्य का केंद्र है। इससंबोधित करते हुए अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय माउंट आबू राजस्थान के युवा प्रभाग की फैकेल्टी मेंबर बीके अवनीश भाई साहब ने कहा कि संयुक्त परिवार वर्तमान समय जो विघटित हो रहा है वह बहुत ही चिंतनीय है उन्होंने कहा कि राम और भरत जैसी त्याग समर्पण की पारिवारिक भावना परिवार को जोड़कर रखती है, उन्होंने कहा परिवार एक माला की तरह से है जो सबको जोड़ के रखता है ,परिवार ही एक-एक सदस्य को त्याग, समर्पण और एकता जैसे मूल्यों की माला में पिरोकर रखता है ।भोपाल जोन की युवा प्रभाग की जोनल कोऑर्डिनेटर बीके रेखा बहन जी ने कहा कि विश्वास, अपनापन और प्रेम यही मानवीय मूल्य हैं जो मानव को एक परिवार स्नेह के सूत्र में बांध कर रखते हैं । उन्होंने कहा कि ग्लोबल पीस फोरम के तत्वावधान में युवा प्रभाग के सारे कार्यक्रम चल रहे हैं। इस कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए युवा समाजसेवी रीवा भ्राता अविराज ने कहा कि अपने समाज की सेवा का साधन परिवार के द्वारा सहयोग मिलना है ,परिवार के सदस्य का समुचित सहयोग मिलने से ही तो सेवा करना बहुत ही आसान हो जाता है। इस वेबीनार में अपने विचार व्यक्त करते हुए शिवपुरी से बीके शिवकांत भाई ,कटनी से बीके अजय भाई और आशु भाई ने अपने अपने विचारों से इस कार्यक्रम को संबोधित किया ।इस कार्यक्रम में सभी को राजयोग मेडिटेशन बीके डॉक्टर अर्चना बहन जी रीवा ने एवं आभार प्रदर्शन बीके प्रकाश भाई रीवा ने किया । कार्यक्रम का सुचारू ढंग से संचालन बीके लीला बहन जी आगरा उत्तर प्रदेश ने किया । ब्रह्माकुमारीज” शांतिधाम” जिला रीवा( मध्य प्रदेश) मोबाइल,,,9329639446