वसूली राशि न जमा किये जाने पर 21 #सचिवों के वेतन से एवं 16 #सरपंचो से भू-राजस्व वसूली के आदेश

0

वसूली राशि न जमा किये जाने पर 21 #सचिवों के वेतन से एवं 16 #सरपंचो से भू-राजस्व वसूली के आदेश””

रीवा
माननीय न्यायालय कलेक्टर रीवा द्वारा जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतो में वित्तीय अनियमित्ता संबंधी प्रकरणो में म.प्र. पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 89 के तहत सुनवाई की जाकर धारा 92 के तहत वसूली आदेश पारित किया गया था। संबंधित पंचायत सचिवो को वसूली राशि जमा किये जाने हेतु पत्र जारी किये गये थे। सूचना पत्र जारी किये जाने के उपरान्त भी सचिवो द्वारा वसूली राशि जमा न किये जाने के पश्चात म.प्र. पंचायती राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 89 के तहत सुनवाई की जाकर धारा 92 के तहत राशि वसूली की नोटिस जारी कर तामील करायी गयी। तामीली सूचना दिये जाने के उपरान्त भी सचिवो द्वारा न तो राशि जमा की गयी न ही किसी प्रकार का जवाब/वस्तु स्थिति से अवगत कराया गया।
अतः श्री स्वप्निल वानखडे आईएएस मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रीवा द्वारा जारी #आदेश में वसूली की राशि संबंधित के वेतन से वसूल किये जाने के निर्देश मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को जारी किये गये।
🔘 श्री रमाशंकर दुवे सचिव भोलगढ वसूली राशि 31500 जनपद पंचायत रीवा, श्री रामविकाल वर्मा सचिव ग्राम पचंायत बाबा की बरौली वसूली राशि 406775 जनपद पंचायत जवा, श्री दिलीप साकेत सचिव ग्राम पंचायत कसियारगांव वसूली राशि 118183 जनपद पंचायत नईगढी, श्री बाबूलाल कोल तत्कालीन सचिव ग्राम पंचायत घुचियारी वसूली राशि 76910, श्री अच्छेलाल पटेल सचिव ग्राम पंचायत कैथा वसूली राशि 896118 जनपद पंचायत गंगेव, श्री रामजी सिंह सचिव ग्राम पंचायत डाढाकला वसूली राशि 281479, श्री रामजी पटेल ग्राम पंचायत बडागांव वसूली राशि 106722, श्री रामप्रसाद भुजवा सचिव ग्राम पंचायत झोटिया वसूली राशि 365917, श्री सीताराम मुरई सचिव ग्राम पंचायत कैथीपचकठा वसूली राशि 33544, श्री लालता कोल सचिव ग्राम पंचायत तुर्कागोंदर वसूली राशि 213485, श्री रामप्रसाद तत्कालीन सचिव ग्राम पंचायत पनासी वसूली राशि 231267, श्री अशोक कुमार तिवारी सचिव ग्राम पंचायत लखवार वसूली राशि 22784, श्री राजेश मिश्रा सचिव ग्राम पंचायत सोहर्वा वसूली राशि 25000, श्री अशोक पाण्डेय सचिव ग्राम पंचायत रेही वसूली राशि 343436, श्री गोमती प्रसाद पाल सचिव ग्राम पंचायत रिसदा वसूली राशि 135061, श्री रामप्रसाद तत्कालीन सचिव ग्राम पंचायत कोरांव वसूली राशि 1264665, श्री मोतीलाल कोल सचिव ग्राम पंचायत फरहदी वसूली राशि 71036, श्री छेदीलाल रावत तत्कालीन सचिव मझगंवा वसूली राशि 500841, श्री प्रकाश मिश्रा तत्कालीन सचिव परसिया वसूली राशि 182765 एवं श्री महेश त्रिपाठी तत्कालीन सचिव ग्राम पंचायत कुठिला वसूली राशि 6860022 जनपद पंचायत त्योथर।।
🔘श्री त्रिपाठी एवं श्री मिश्रा तत्कालीन सचिव सेवा निवृत्त पीसीओ द्वारा उक्त वसूली की राशि जमा नही की जाती है तो इनकी पेंशन बंद कराये जाने एवं भू-राजस्व की बकाया की भांति वसूली किये जाने हेतु कार्यवाही हेतु लेख किया गया है। जिसमें प्रथम किस्त में कुल राशि का न्यूनतम 50 प्रतिशत एक मुस्त डी.डी. के माध्यम से शेष राशि सचिव के मासिक वेतन का 50 प्रतिशत कटौती कर वसूल की जावे एवम वसूली पूर्ण होने तक वित्तीय अधिकार नही प्रदान किये जाएंगे।
🔘 उपरोक्तानुसार म.प्र. पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 89 के तहत सुनवाई की जाकर धारा 92 के तहत *सरपंचो को वसूली आदेश पारित* किया गया था। सूचना पत्रो के तामीली के पश्चात भी तत्कालीन सरपंचो द्वारा राशि जमा न किये जाने की स्थिति में श्री नृपेन्द्र सिंह तत्कालीन सरपंच ग्राम पंचायत बाबा की बरौली बसूली राशि 406775, श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी तत्कालीन सरपंच ग्राम पंचायत बराह वसूली राशि 219800, श्री राजनारायण कोल तत्कालीन सरपंच ग्राम पंचायत कटांगी वसूली राशि 35000, श्रीमती गायात्री देवी तत्कालीन सरपंच ग्राम पंचायत बरेती खुर्द वसूली राशि 96000, श्री रामसिरोमणि तत्कालीन सरपंच ग्राम पंचायत बेलगंवा वसूली राशि 71000, जनपद पंचायत जवा, श्री संत कुमार पटेल (बर्खास्त प्रधान) ग्राम पंचायत कैथा वसूली राशि 896118, श्री दुर्गा प्रसाद कोटवार तत्कालीन सरपंच ग्राम पंचायत देवरा वसूली राशि 280033 जनपद पंचायत गंगेव, श्रीमती पुष्पा पाण्डेय (बर्खास्त प्रधान) ग्राम पंचायत डिघवार 393 वसूली राशि 155875, श्री सलिल तिवारी (बर्खास्त ग्राम रोजगार सहायक) ग्राम पंचायत डिघवार 393 वसूली राशि 155875 जनपद पंचायत मउगंज, श्रीमती सियावती साकेत (बर्खास्त प्रधान) ग्राम पंचायत कोरांव वसूली राशि 1532790, श्रीमती कलावती तत्कालीन सरपंच ग्राम पंचायत गोंदखुर्द वसूली राशि 102500, श्रीमती देवकली तत्कालीन सरपंच ग्राम पंचायत फरहदी वसूली राशि 86037, श्री कमलेश्वर सिंह तत्कालीन सरपंच ग्राम पंचायत फरहदी वसूली राशि 50000, श्रीमती बिटोल (बर्खास्त प्रधान) ग्राम पंचायत टंगहा वसूली राशि 440650, श्री मोतीलाल तत्कालीन सरपंच ग्राम पंचायत चैखण्डा वसूली राशि 139045, श्री पन्नालाल तत्कालीन सरपंच ग्राम पंचायत चैखण्डा वसूली राशि 640469, श्रीमती कोइली तत्कालीन सरपंच ग्राम पंचायत मझगंवा वसूली राशि 500841 जनपद पंचायत त्योथर के राशि की वसूली भू-राजस्व की वकाया की भांति वसूल किये जाने हेतु संबंधित तहसीलदार को पत्र जारी किया गया है एवं खण्ड पंचायत अधिकारी वसूली की राशि की प्रगति की जानकारी संबंधित से प्राप्त कर प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह को जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये हैं।
🔘श्री हरीश शर्मा तत्कालीन उपयंत्री जनपद पंचायत नईगढी के रूपये 118182 वसूल किये जाने के निर्देश दिये गये थे श्री शर्मा द्वारा उक्त राशि जमा नही की गयी न ही किसी प्रकार का जबाव या वस्तु स्थिति से अवगत कराया गया। श्री शर्मा मासिक वेतन का 40 प्रतिशत राशि कटौती कर राशि जमा कराने एवं पदीय दायित्वो के निर्वहन में लापरवाही बर्तने के कारण वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोंक लगायी गयी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.