रीवा जिले की सौ उचित मूल्य दुकानों का अधिकारी करेंगे निरीक्षण
रीवा जिले की सौ उचित मूल्य दुकानों का अधिकारी करेंगे निरीक्षण…
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जिले में संचालित उचित मूल्य दुकानों से खाद्यान्न एवं अन्य सामग्रियों के वितरण की निगरानी के लिए 50 अधिकारी तैनात किए गए हैं। अधिकारियों को 7 मार्च को आवंटित उचित मूल्य दुकानों का निरीक्षण करके निर्धारित प्रपत्र में प्रतिवेदन देने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारी उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न तथा अन्य सामग्रियों के आवंटन, भण्डारण एवं वितरण, स्टॉक पंजी, मध्यान्ह भोजन योजना तथा पोषण आहार के लिए खाद्यान्न वितरण की जानकारी लेंगे। निर्देशित किया है कि अधिकारी उचित मूल्य दुकान में पीओएस मशीन की स्थिति, केरोसिन भण्डारण के लिए उचित व्यवस्था, निगरानी समिति की बैठक, उचित मूल्य दुकान में शासन के निर्देशों के अनुसार सूचना बोर्ड की स्थिति तथा उपभोक्ताओं से उचित मूल्य दुकान के संबंध में फीडबैक लेकर प्रस्तुत करें।
#JansamparkMP