आप ने मनाया शहीद दिवस* कॉलेज चौराहे को शहादत चौराहा का नाम दिया जाए:- शुभम सिंह

0

*आप ने मनाया शहीद दिवस*
*कॉलेज चौराहे को शहादत चौराहा का नाम दिया जाए*:- *शुभम सिंह*

आज विवेकानंद पार्क में आप यूथ विंग टीम की तरफ से शाहिद दिवस मनाया गया।
इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में यूथ शामिल हुए। देश की आजादी के लिए महत्वपूर्ण योगदान देने वाले युवाओ के आदर्श शहिदे आजम भगत सिंह एव उनके साथी राजगुरु,सुखदेव जी के 91 पुण्यतिथि पर सभी महान व्यक्तित्व को हम सादर नमन करते पुष्पो से श्रधंजलि अर्पित की गई।

शहिदो की स्मृति मे हम नतमस्तक है। एव युवाओ के आदर्श भगतसिंह के संदेशो को जन जन तक पहुँचाने के लिए वचनब्ध है उन्होने भारत मे सदैव बसंत सा हर्षोल्लास रहे इसकी कल्पना की थी। इसी संदेश को हम अपने जीवन मे प्रतिकात्मक रूप से उतार सके और इसकी प्राप्ति के लिए संघर्षरत रहे इसलिए हम 23 मार्च से अपने जीवन मे बसंती रंग (पीला) को प्राथमिकता स्वरूप प्रतीकात्मक रूप से अपनाने का प्रण लेने की बात कही गई।
शहीद द‍िवस के मौके पर शुभम सिंह ने कहा कि भारत माता के अमर सपूत वीर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को कोटि-कोटि नमन मातृभूमि के लिए मर मिटने का उनका जज्बा देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।
इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष ग्रामीण प्रमोद शर्मा, जिला संगठन मंत्री महर्षि सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष सुभ्रांशु द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष भैयालाल पटेल, के व्ही पांडे, निशांत सिंह, इंद्रदेव सिंह, विश्व प्रताप सिंह, आशुतोष द्विवेदी, रितेश नामदेव, निखिल मिश्र, विवेक शुक्ला, वायपी सिंह, अतुल तिवारी, प्रश्न मिश्र, अभय गौतम उपस्थित रहे।

*शुभम सिंह बघेल*
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आप युथविंग मध्यप्रदेश

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.