6वे दिन भी जारी अनिश्चित कालीन अनशन

0
IMG-20221212-WA0010

विजय मिश्रा के धरना के 6वें दिन आप के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभय वर्मा समर्थन देने पंहुचे अनशन स्थल
रीवा, 12 दिसम्बर 2022। आम आदमी पार्टी के जिला सचिव एडवोकेट विजय मिश्रा के द्वारा 06 दिनों से बिजली विभाग के द्वारा अनाप-सनाप बिजली बिल भेजने के खिलाफ कोठी कम्पाउण्ड स्थित कमिश्नर कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना अनशन पर बैठे हुये हैं, जिसके समर्थन मे प्रतिदिन आम आदमी पार्टी के पदाधिकारीगण पंहुच रहे हैं, इसी तारतम्य मे आज 12 दिसम्बर को आम आदमी पार्टी के प्रथम प्रदेश अध्यक्ष अभय वर्मा धरना अनशन स्थल पंहुचे और एडवोकेट विजय मिश्रा से मिल कर उनका हाल समाचार लिया। जिस पर एड0 विजय मिश्रा ने बताया कि आज यहां पर मुझे धरना अनशन पर बैठे 6 दिन पूरे हो गये, इस बीच मात्र एक बार बिजली विभाग के अधिकारी धरना अनशन स्थल पंहुचे थें परन्तु बात न बनने पर उन्हे धरना स्थल से बैरंग वापस लौटना पड़ा था, जब से आज तक बिजली विभाग के कोई जिम्मेदार अधिकारी यहां पर नही आयें। ज्ञात हो कि अभय वर्मा आम आदमी पार्टी के प्रथम प्रदेश अध्यक्ष हुये थें और स्वयं भी वह मीसाबन्दी अनशनकारी रह चुके हैं। अभय वर्मा जब आप के प्रदेश अध्यक्ष थे उसी कार्यकाल मे उन्होने व्यापम घोटाले का मुद्दा पूरे प्रदेश मे उठाया था, जिसके बाद से ही प्रदेश मे व्यापम घोटाला बहुचर्चित हुआ था, इसी मुद्दे पर उन्होने लगातार 24 दिनों तक बिना कुछ भोजन लिये आमरण अनशन पर बैठे हुये थें। उन्होने विजय मिश्रा के जारी आमरण अनशन को सहयोग देते हुये कहा कि आप आन्दोलन जारी रखिये मेरा सहयोग आपके साथ अंत तक बना रहेगा। धरना अनशन पर मुख्य रूप से संगठन सचिव गुलाब सिंह, सह संगठन मंत्री रवि मिश्रा, गुरूदत्त पाण्डेय, शोशल मीडिया कोअर्डिनेटर वेद प्रकाश पटेल, गौरव वर्मा पूर्व विधानसभा प्रत्याशी, जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र विश्वकर्मा, हारून अंसारी, नितिन तिवारी, रंजन गुप्ता आदि आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारीगण उपस्थित रहे

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.