सिक्किम में सेना का ट्रक दुर्घटना ग्रस्त

0
FB_IMG_1671793660607

नई दिल्ली : उत्तरी सिक्किम के जेमा में आज सेना का एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस दर्दनाक सड़क हादसे में भारतीय सेना के 16 जवानों की मौत हो गई. दुर्घटनाग्रस्त वाहन तीन वाहनों के काफिले में शामिल था. काफिला चटन से सुबह थंगू की ओर बढ़ा था. जेमा के रास्ते में वाहन एक तीखे मोड़ पर खड़ी ढलान पर फिसल गया.हादसे के बाद तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया और चार घायल सैनिकों को हवाई मार्ग से निकाला गया. हादसे में तीन जूनियर कमीशंड अधिकारियों और 13 सैनिकों की मौत हो गई.

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.