नेता जी पदचिन्हों में चल कर देश निर्माण में सहयोगी बने युवा
आम आदमी पार्टी यूथ विंग रीवा द्वारा मनाई गई नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जन्म जयंती माल्यार्पण कर क्या सुभाष चंद्र बोस जी को याद।
सुभाष चौक स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी के स्टेज शो पर आज दिनांक 23 जनवरी 2023 को शुभम सिंह बघेल एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मध्य प्रदेश के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ माल्यार्पण कर सुभाष चंद्र बोस जी को याद किया गया एवं उनके पद चिन्हों पर चलने की शपथ ली सभी युवा साथियों में उन्हें हर्ष के साथ याद करते हुए भारत माता की जय के नारे लगाए, जिस अवसर पर यूथ को आर्मी पुलिस और सेना की फ्री ट्रेनिंग देने वाले पूर्व सैनिक श्री दिवाकर द्विवेदी जी भी उपस्थित रहे जिन्होंने युवाओं को नेता जी के पद चिन्हों पर चलने की सीख देते हुए युवाओं से राष्ट्र भक्ति के प्रति प्रेरित किया जिस अवसर पर मुख्य रूप से अनुज गौतम, निखिल तिवारी मैदानी, अंकित पांडे ढेकहा, ज्ञानेंद्र तिवारी (GST), अमन मिश्र, लकी द्विवेदी, प्रिंस त्रिपाठी, राज मिश्र बीरखाम,कृष्ण कुमार मिश्र, निखिल बघेल, अमन पांडे , गौरव पांडे, विष्णुकांत पांडे, लकी तिवारी, सिद्धार्थ त्रिपाठी, यश मिश्रा, देव सिंह बघेल, सौरव तिवारी, आर्यन वर्मा, आनंद सोनी, साहिल द्विवेदी, सहित सैकड़ों साथी उपस्थित रहे ।