MCU रीवा में मनाया गया रेडियो दिवस
#worldradioday2023
#MCURewa
परिस्थितियां कैसी भी रही हर समय रेडियो ने मानव समाज को जोड़ा हैं,मानवीय संवेदनाओं के उन्मूलन पर प्रखरता से समूचे विश्व का ध्यान आकर्षित किया हैं, प्रथम विश्वयुद्ध में जहां पराजित देशों ने द्वितीय विश्व युद्ध में रेडियो को हथियार के रुप में इस्तेमाल किया वहीं मौजूदा समय में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने मन की बात कार्यक्रम से बिछड़ते मानव समाज को पुनः रेडियो से जोड़ने में महत्ती भूमिका निभाई हैं। आज भी अगर हम विश्वसनीय की बात करें तो श्रोता रेडियो के तरफ ही रुख करता हैं।
आज #WorldRadioDay के महत्ती अवसर पर माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय रीवा परिसर में “नया जमाना पर हमारा रेडियो पुराना” विषय पर रेडियो द्वारा आयोजित समाचार,लोकगीत, चर्चा, भाषण विभिन्न विधा में कार्यक्रम आयोजित किए गए। जहां मुख्य रूप से परिसर प्रभारी अभिभावक आदरणीय गुरुदेव श्री सूर्यप्रकाश जी, वरिष्ठ अध्यापक आदरणीय गुरुदेव श्री एलबी ओझा जी, आदरणीय गुरुदेव श्री रविप्रकाश जी का पाथेय विद्यार्थियों को मिला।। कार्यक्रम का संचालन बहन साक्षी ने और आभार ज्ञापन कार्यक्रम प्रमुख आदरणीय गुरुदेव श्री राकेश येंगल जी ने किया।।