महर्षि सिंह बनाए गए जिला अध्यक्ष ग्रामीण
रीवा: हाल ही में आम आदमी पार्टी ने मध्य प्रदेश संगठन का निर्माण किया जहा मध्य प्रदेश का अध्यक्ष श्री मती रानी अग्रवाल जी को बनाया गया व्ही रीवा जिले की भी घोषणा हुई जिसमें पूर्व में रहे संगठन मंत्री महर्षि सिंह को जिला अध्यक्ष ग्रामीण और महापौर प्रत्याशी दीपक सिंह को जिला अध्यक्ष शहर की जिम्मेवारी सौंपी गई । वहीं लोकसभा चुनाव देखते हुए अमित सिंह लोकसभा प्रभारी, पूर्णानन्द तिवारी लोकसभा सचिव, प्रमोद शर्मा लोकसभा संयुक्त सचिव, सरिता पांडेय महिला जिला अध्यक्ष,शुभम सिंह , मनोज पटेल जिला यूथ विंग अध्यक्ष,शुभ्रांशु दिवेदी जिला सचिव, श्रीकांत पाण्डेय सचिव ग्रामीण को भी जिले में जिम्मेवारी दी गईं। पदाधिकारियों की नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करने वाले पूर्व मिडिया प्रभारी सुरेंद्र विश्वकर्मा, जिला सोसल मीडिया वेद प्रकाश पटेल, गुलाब सिंह, मनबहादुर सिंह, एड विजय मिश्रा , सीमा दिवेदि, फरुण अंसारी, विष्णुकांत, रोहित पटेल , आदि साथियों ने हर्ष व्यक्त करते हुऐ शुभकामनाए दी है।