सीएम ने कहा इन्दौर जैसी घटना अब नही होनी चाहिए

0
IMG-20230403-WA0029(1)

*मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों से कहा, इंदौर जैसी घटना प्रदेश में अब नहीं होनी चाहिए*

*मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने रविवार सुबह अपने आवास से कलेक्टरों से वर्चुअली बात की।*

भोपाल। खेत में खुला बोर मिलने पर भूमि स्वामी और सरकारी जमीन में मिलने पर अधिकारी-कर्मचारी के विरुद्ध एफआइआर दर्ज कराएं। इसके अलावा गांव या शहर कहीं भी खुले कुएं हैं तो उनमें मुंडेर, फेंसिंग या बाउंड्री वाल बनवाएं। इंदौर जैसी घटना दोबारा नहीं होनी चाहिए।

यह निर्देश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी कलेक्टरों को दिए हैं। वह रविवार सुबह अपने आवास से कलेक्टरों से वर्चुअली बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ऐसी सूचनाएं मिली हैं कि कई जगह पुराने कुएं और बावड़ियों पर कब्जा कर बिना भरे ही उन्हें ढंक दिया गया है।

उन्‍होंने कहा कि इंदौर की घटना इसका उदाहरण है, जिसे भूल नहीं पा रहा हूं। इस बावड़ी को 30 वर्ष पहले ढंका गया था। हर जिले में ऐसे कुएं-बावड़ियों को गंभीरता से चिन्हित करें। सूची बना लें। भले ही उन्हें ढंके नहीं, पर यह जरूर देखें कि उनमें कोई गिरे नहीं। आए दिन बच्चों के बोर में गिरने की खबरें आती हैं। ऐसे में हम हादसे का इंतजार न करें।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.