महाराष्ट्र में बढ़ा कोरोना का साया, एक दिन में 900 से ज्यादा नए केस, तीन की मौत।

0

महाराष्ट्र में बढ़ा कोरोना का साया, एक दिन में 900 से ज्यादा नए केस, तीन की मौत।
10, 11 अप्रैल को अस्‍पतालों में होगी कोरोना पर मॉक ड्रिल, केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मांडविया की बैठक में तय_।

नईदिल्ली। देश में फिर से कोरोना संक्रमण बढ़ गया है। इसके चलते अब केंद्र सरकार हरकत में आ गई है। इस क्रम में आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने संबंधियों के साथ एक अहम बैठक की। इसमें राज्यों से सतर्क रहने, टेस्टिग व जिनोम सिक्वेंसिग बढ़ाने, अस्पतालों को तैयार रखने और दवाओं का स्टाक बनाने को कहा है। साथ ही स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक में आठ और नौ अप्रैल को सभी जिलों में कोरोना की तैयारियों की समीक्षा और 10 और 11 अप्रैल को कोरोना अस्पतालों में माक ड्रिल करने का फैसला लिया गया। मांडविया ने कहा कि पिछले तीन सप्ताह से कोरोना के मामले में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। दो सप्ताह पहले 17 मार्च तक एक सप्ताह में औसतन प्रतिदिन 571 मामले आ रहे थे, वहीं सात अप्रैल तक एक सप्ताह में औसतन 4,188 मामले आ रहे हैं। संक्रमण दर एक प्रतिशत से कम थी। अब वह 3.02 प्रतिशत तक पहुंच गई है। केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में 10 या इससे अधिक जिलों में संक्रमण दर 10 प्रतिशत से ऊपर पहुंच गई है। कोरोना के ताजा संक्रमण के लिए एसबीबी.1.16 वैरिएंट को जिम्मेदार बताया जा रहा है। मांडविया ने कहा कि फरवरी में आने वाले कोरोना के मामलों में 21.6 प्रतिशत इस वैरिएंट के थे। अब इस वैरिएंट का प्रतिशत 35.8 तक पहुंच गया है हालांकि, राहत की बात है कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बावजूद अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी नहीं देखी जा रही है।

203 दिन बाद आए छह हजार से ज्यादा मामले।

भारत में शुक्रवार को कोरोना के 6,050 मामले दर्ज किए गए। पिछले 203 दिनों में संक्रमण का यह सबसे ज्यादा आंकड़ा है। इससे पहले पिछले साल 16 सितंबर को कोरोना के 6,298 मामले दर्ज किए गए थे। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 28,303 हो गई है। पिछले 24 घंटे में महामारी से 14 मरीजों की मौत हो गई।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.