24 अप्रैल को रीवा आ सकते है पीएम नरेंद्र मोदी

0
FB_IMG_1680892880507

प्रधानमंत्री का 24 अप्रैल को रीवा आगमन प्रस्तावित
पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

रीवा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का पंचायत राज दिवस पर 24 अप्रैल को रीवा आगमन प्रस्तावित है। अपने रीवा प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री श्री मोदी विभिन्न बड़ी विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री के आगमन के सिलसिले में कार्यक्रम स्थल एसएएफ ग्राउंड का पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक श्री राजेन्द्र शुक्ल के साथ कमिश्नर श्री अनिल सुचारी, एडीजीपी श्री केपी व्यंकटेश्वर राव, डीआईजी श्री मिथिलेश शुक्ला, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, नगर निगम कमिश्नर श्रीमती संस्कृति जैन, सीईओ जिला पंचायत सौरभ सोनवणे तथा प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने निरीक्षण किया एवं व्यवस्थाओं के संबंध में विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। कार्यक्रम स्थल में मंच व्यवस्था, हैलीपैड, पार्किंग सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.