MCU रीवा में प्रतिभा पर्व 2023का भव्य व रंगारंग हुआ समापन

0
IMG-20230413-WA0043

मीडिया में करियर बनाने और प्रतिभा तराशने का बेस्ट डेस्टिनेशन है एमसीयू : सूर्य प्रकाश

– प्रतिभा 2023 का भव्य व रंगारंग समापन, अंतिम दिन नृत्य, संगीत व अभिनय के नाम रहा।

– प्रतिभा 2023 के विजेताओं को किया गया सम्मानित

– अकादमिक प्रभारी ने कहा अब मिशन एडमिशन की करें तैयारी

रीवा। 13/04/23
माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (एमसीयू) के रीवा परिसर में गुरुवार को चार दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक आयोजन ‘प्रतिभा 2023’ का समापन हुआ। आखिरी दिन छात्र-छात्राओं के सुरों की साधना, नृत्य और अभिनय कला के नाम रहा। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन वाली प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया गया।

अपने भावुक संबोधन में अकादमिक प्रभारी सूर्य प्रकाश ने कहा कि विजेताओं को बधाई साथ ही पुरस्कार से वंचित पूरी ईमानदारी से प्रयास करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को विशेष बधाई। एमसीयू की नजरों में आप सबभी विजेता हैं।

उन्होंने कहा कि आप सबके जीवन की किताब में कैंपस में बिताये यादगार पल सुनहरे अक्षरों में दर्ज होंगे, प्रतिभा उसकी महत्वपूर्ण कड़ी है। यह बेहद भावुक करने वाला पल है। फाइनल ईयर के छात्रों के लिए यह अंतिम सांस्कृतिक आयोजन है। आप सभी को आगामी परीक्षाओं और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

उन्होंने कहा कि समाचार व सोशल मीडिया के जरिये प्रतिभा 2023 के भव्य आयोजन और एमसीयू के शानदार माहौल की खबरें उन छात्रों तक भी पहुंचेंगी जो अपने करियर विकल्प तलाश रहे हैं।

आधुनिक समय टेक्नोलॉजी का है लेकिन तकनीक के सही इस्तेमाल के लिए अच्छी शिक्षा व अच्छा प्रशिक्षण बेहद जरूरी है, एमसीयू जैसे प्रतिष्ठित संस्थान से सही मार्गदर्शन मिलता है। एडमिशन के इच्छुक छात्र कैंपस विजिट कर सकते हैं।

कार्यक्रम के अंतिम दिन संयोजक, एकल गायन भारतीय तान्या गुप्ता ने बताया कि 18 प्रतिभागियों, संयोजक एकल नृत्य आलोक पांडे ने बताया कि 17 प्रतिभागियों और संयोजक एकल अभिनय हर्ष तोमर ने बताया कि छह प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया।

निर्णायक मंडल में एबीपी न्यूज के वरिष्ठ पत्रकार पंकज मिश्रा, नृत्य कला विशेषज्ञ निमिशा शुक्ला एवं सुनयना अग्रवाल, भारतीय संगीत विशेषज्ञ शशि पांडे एवं रमाशंकर प्रमोद और वरिष्ठ रंगकर्मी सुधीर सिंह एवं राजेंद्र सोनी मौजूद रहे।

*विजेताओं की घोषणा*
प्रतिभा 2023 की प्रतियोगिताओं में क्रमशः पहला, दूसरा व तीसरा स्थान रंगोली में मुस्कान गुप्ता, खुशबू पाठक और अंकिता कुशवाहा को मिला।

वेबसाइट डिज़ाइन में क्रमशः पहला, दूसरा व तीसरा स्थान रामेश्वर मिश्रा, रोशन मिश्रा और विक्रांत साकेत को मिला।

पोस्टर मेकिंग में क्रमशः पहला, दूसरा व तीसरा स्थान अनामिका सेन, मुस्कान गुप्ता एवं खुशबू पाठक को मिला।

कोलाज मेकिंग में क्रमशः पहला स्थान जितेंद्र साकेत, दूसरा स्थान संयुक्त रूप से खुशबू पाठक और शुभांगी द्विवेदी एवं तीसरा स्थान निवेदिता सिंह को मिला।

पावर पॉइन्ट में क्रमशः पहला, दूसरा व तीसरा स्थान रामेश्वर मिश्रा, विक्रान्त साकेत और नेहा शुक्ला को मिला।

कार्टून निर्माण में पहला, दूसरा व तीसरा स्थान क्रमशः खुशबू पाठक, मुस्कान गुप्ता और निवेदिता सिंह को मिला।

तात्कालिक भाषण में क्रमशः पहला, दूसरा व तीसरा स्थान साक्षी त्रिपाठी, उत्कर्ष मिश्रा और आयुष आनंद को मिला।

स्वरचित काव्यपाठ में क्रमशः पहला व दूसरा स्थान आदर्श चौबे, नीतेश झा को मिला। तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से खुशबू पाठक और अंकुर अग्निहोत्री रहे।

फोटोग्राफी में पहला स्थान संयुक्त रूप से रुचि सोनकर और उर्वशी मिश्रा को मिला। दूसरा व तीसरा स्थान क्रमशः अश्विनी चौरसिया और दिव्यांशु सिन्हा को मिला।

वाद विवाद पक्ष में क्रमशः पहला, दूसरा व तीसरा स्थान अशित पाठक, कनिष्क तिवारी और प्रत्यूष कुमार को मिला। वाद विवाद विपक्ष में क्रमशः पहला, दूसरा व तीसरा स्थान साक्षी त्रिपाठी, स्वर्णिमा सिंह और श्याम कुमार को मिला।

क्विज में विजेता रीवा रॉयल्स की टीम रही। इसमें विनीत शुक्ला, प्रतीक प्रत्यय, मनीष कुमार, श्रेया सिंह, सोनाली दुबे और उत्कर्ष मिश्रा की टीम रही। क्विज में दूसरा स्थान विंध्या टाइगर और तीसरा स्थान रीवा राजकुमार को मिला।

एकल गायन भारतीय में क्रमशः पहला, दूसरा व तीसरा स्थान सपना द्विवेदी, विवेक प्रसाद और अशित प्रकाश को मिला।

एकल अभिनय में क्रमशः पहला, दूसरा व तीसरा स्थान उर्वशी मिश्रा, श्याम कुमार और सोनाली दुबे को मिला।

एकल नृत्य में क्रमशः पहला, दूसरा व तीसरा स्थान अनामिका सिंह ध्रुव सोनी और आयुष आनंद को मिला।

@ProjsRewa @DainikBhaskar @JagranNews @rpbreakingnews

#प्रतिभा2023
@kg_suresh
@mcnujc @RewaCollector
#प्रतिभा #JansamparkMP #mcurewaparisar #projsrewa #airnews_bhopal #ddnewsmp1
#annualfest
#mcu

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.