अतीक, अशरफ हत्‍याकांड पर सीएम योगी ने दिए उच्‍च स्‍तरीय जांच के आदेश, न्‍यायिक जांच आयोग होगा गठित

0

अतीक, अशरफ हत्‍याकांड पर सीएम योगी ने दिए उच्‍च स्‍तरीय जांच के आदेश, न्‍यायिक जांच आयोग होगा गठित

 

अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या से पूरा देश सनसनी में है। इस घटना के बाद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज की घटना का संज्ञान लिया। सीएम योगी ने तुरंत उच्च स्तरीय बैठक बुलाई और पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने मामले में तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग (न्यायिक जांच आयोग) के गठन के भी निर्देश दिए हैं।

 

प्रयागराज में शनिवार रात पुलिस अभिरक्षा में बीच सड़क माफिया अतीक अहमद व उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या की वारदात ने कानून-व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस तरह अतीक व अशरफ को मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान तीन युवकों ने ताबड़तोड़ गोलियां दागकर मौत के घाट उतार दिया, उससे उनके आसपास सुरक्षा घेरे में तैनात रहे पुलिसकर्मियों की भूमिका भी कठघरे में है।

 

इस जघन्य घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद, डीजीपी आरके विश्वकर्मा व स्पेशल डीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार समेत अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को तलब कर पूरी घटना की विस्तार से जानकारी ली।

 

घटना में शामिल तीनों आरोपित युवकों से पूरी गहनता से पूछताछ किए जाने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कुछ अधिकारियों को प्रयागराज भेजकर वहां कैंप करने को कहा है। देर रात तक मुख्यमंत्री की वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक जारी थी। वारदात के बाद प्रदेश में हाई अलर्ट जारी किया गया है। सभी जिलों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के साथ ही खुफिया तंत्र को भी सक्रिय किया गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.