इस ईद के मौके पर सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान रिलीज़ होने वाली है.

0

इस ईद के मौके पर सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान रिलीज़ होने वाली है. ऐसे में फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है. सलमान खान के फैंस फिल्म किसी का भाई किसी का जान को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. अंग्रेजी वेबसाइट पिंकविला की खबर के अनुसार मंगलवार दोपहर 1 बजे से सलमान खान की फिल्म की एडवांस बुकिंग में करीब 7054 टिकटें बिक चुकी हैं. यह सारी टिकटें तीन नेशनल मल्टीप्लेक्स चैन पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपोलिस की है. खबरों की मानें तो फिल्म ने पहले दिन पीवीआर में 3273 टिकट, आईनॉक्स में 1250 टिकट और सिनेपोलिस में 2531 टिकट बिक चुकी हैं. मल्टीप्लेक्स चैन का मानना है कि आने वाले दिनों पर फिल्म किसी का भाई किसी की जान की एडवांस बुकिंग में अच्छी उछाल आने की उम्मीद है.

#kisikabhaikisikijaan #salmankhan Salman Khan #eid #advance #advancebooking #ticket #cinema #goodnews

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.