MP High Court: भ्रष्टाचार के मामले में IAS दीपक आर्य के खिलाफ जांच क्यों नहीं की,सरकार को अल्टीमेटम
MP High Court: भ्रष्टाचार के मामले में IAS दीपक आर्य के खिलाफ जांच क्यों नहीं की,सरकार को अल्टीमेटम
बालाघाट। बालाघाट जिले के तत्कालीन कलेक्टर दीपक आर्य पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप की जांच उच्च स्तरीय कमेटी से करवाने के निर्देश का पालन नहीं करने पर हाई कोर्ट ने नाराजगी जाहिर की है. एक साल बाद भी हाईकोर्ट के आदेश का पालन नहीं किये जाने के खिलाफ अवमानना याचिका पर हाई कोर्ट ने सुनवाई की. हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रवि विजय कुमार मलिमठ तथा जस्टिस विशाल मिश्रा की युगलपीठ ने सरकार को जांच के लिए अंतिम अवसर प्रदान किया है।