सकारात्मक पत्रकारिता से होगा विश्व बंधुत्व का महान कार्य – संयुक्त कलेक्टर आर. के. सिन्हा
सकारात्मक पत्रकारिता से होगा विश्व बंधुत्व का महान कार्य – संयुक्त कलेक्टर आर. के. सिन्हा
माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय की प्रोफेसर सूर्य प्रकाशएवं प्रो. संदीप भट्ट ने विशेष सत्र को संबोधित किया।।
पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कई उत्कृष्ट विद्यार्थियों को,वा पत्रकारों को, स्कॉलरस को सम्मानित किया गया.
**रीवा* ,,,, ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शांतिधाम झिरिया रीवा में राष्ट्रीय मीडिया सेमिनार और स्नेह मिलन का कार्यक्रम रखा गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में संयुक्त कलेक्टर आर. के. सिन्हा जी ने कहा कि विश्व में सकारात्मक पत्रकारिता से ही विश्व बंधुत्व का महान कार्य होगा, जिसमें ब्रह्माकुमारी संगठन में अग्रणी भूमिका योगदान दे रही है । इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के अकादमिक प्रभारी प्रोफेसर सूर्य प्रकाश जी ने कहा हमको संवेदनशील होना पड़ेगा अगर पत्रकार संवेदनशील होंगे तो उसमें प्यार, अपनत्व वा विश्व बंधुत्व की भावना जागेगी। अब हमको सकारात्मक खबरों की ओर बढ़ जाना चाहिए, हम नकारात्मक खबरें की ओर ज्यादा फोकस करते है ।जिसका नतीजा ये हो गया कि जो क्राइम की खबरे तीसरे पन्ने में छपती थी वह अब फ्रंट पेज में छपने लगा है । अब सकारात्मक खबरें छापनी है, जिससे समाज जो पढ़ेगा उससे ही समाज का निमार्ण होगा और उसी तरह का वातावरण तैयार होगा । प्रोफेसर संदीप भट्ट जी ने कहा कि जिनकी सरकारे नहीं सुनती हैं और उनकी आवाज मीडिया है ऐसी जगह से मीडिया रिपोर्टर खबरें लेकर आते है जहा जाना कठिन होता है तो मिडिया का अहम रोल होता है ,देश में समानता का अहम रोल भी मीडिया के द्वारा ही देश में स्थापित होगा । वरिष्ठ पत्रकार अनिल त्रिपाठी ने कहा कि पहले 75% खबरें सरकारों के लिए आरक्षित हो तो 25% खबरों के लिए जो सकारात्मक और अच्छी हो उसके लिए होनी चाहिए इससे लोगों का नजरिया सकारात्मक होगा। वरिष्ठ पत्रकार नारायण दीवानी और नर्मदेश्वर पाठक ने भी अपने मन की भावनाएं मीडिया के प्रति जाहिर की।
कार्यक्रम के शुभारंभ में विंध्य के लोकप्रिय गीतकार नितेश श्रीवास्तव ने समुद्र की प्रस्तुत किया संस्थान का परिचय बीके इंदु बहन ने दिया।क्षेत्रीय संचालिका राजयोगिनी बीके निर्मला बहन जी ने आशीर्वाद वचन में कहा की आदरणीय प्रकाशमणी दादी पत्रकारों को बहुत ही सम्मान देती थी मीडिया के द्वारा ही विश्व बंधुत्व का सपना साकार होगा मैं भी मीडिया को बहुत सम्मान करती हु क्योंकि समाज के साथ साथ विश्व बंधुत्व का कल्याण मीडिया ही करेगा । आज आदरणीय दादी प्रकाशमणी जी 16 वी पुण्य स्मृति दिवस पर सभी मंचाशीन ने उनको याद कर पुष्पांजलि अर्पित किए जिसमें जनपद उपध्यक्ष रामलखन सिंह बघेल , प्रोफेसर हर्ष तोमर, प्रोफेसर आलोक पाण्डेय, डॉ गोविंद नारायण श्रीवास्तव परियोजना अधिकारी, शैलेंद्र द्विवेदी, उपेंद्र द्विवेदी, रामचन्द्र वर्मा, विवेक भदौरिया, पुरुषोत्तम मिश्रा , दीपक तिवारी प्राचार्य,सैकड़ों पत्रकार उपास्थित रहे । इस राष्ट्रीय मीडिया सेमिनार में माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के 25 से अधिक प्रतिभावान मीडिया के उत्कृष्ट स्कॉलर्स ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी मीडिया कर्मियों को सम्मान किया गया एवं प्रशस्ति पत्र, वा सहभागिता प्रमाण पत्र वितरित किया गया, इस अवसर पर सभी मीडिया के वरिष्ठ पत्रकारों ने राजयोग मेडिटेशन सीखने वा माउंट आबू मीडिया कांफ्रेंस में चलने की शुभ इच्छा जाहिर की।। कार्यक्रम का व्यवस्थित संचालन बीके शिवकुमार एवं बीके सुभाष भाई ने किया।