मध्य प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था बदहाल, बोर्ड, राज्य ओपन बोर्ड से लेकर प्रतियोगी परीक्षा में हो रही है नकल और धांधली: रानी अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष, आप

0
FB_IMG_1682779515356

मध्य प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था बदहाल, बोर्ड, राज्य ओपन बोर्ड से लेकर प्रतियोगी परीक्षा में हो रही है नकल और धांधली: रानी अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष, आप

भाजपा सरकार में कॉलेज लेकर एग्जाम तक सबकुछ ठेके पर ही काम चल रहा है: रानी अग्रवाल

मुरैना में राज्य ओपन बोर्ड परीक्षा में सामूहिक नकल करते पाए जाने पर सेंटर की परीक्षा रद्द, दोबारा होगा पेपर: आप प्रदेश अध्यक्ष

मध्य प्रदेश की बदहाल शिक्षा व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने प्रदेश की शिवराज सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में सरकार का शिक्षा पर कोई फोकस नहीं हैं। स्कूल, कॉलेज से लेकर एग्जाम सेंटर तक सब के सब ठेके पर ही चल रहे हैं। उन्होंने एमपी में बोर्ड परीक्षाओं, राज्य ओपन बोर्ड परीक्षाओं से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल और धांधली को लेकर कहा कि एमपी में बिना नकल और धांधली के एक भी परीक्षा नहीं हो रही है। हर परीक्षा में रुपयों का खुला खेल चल रहा है।

आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष और सिंगरौली महापौर रानी अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा के नाम पर हर तरफ फर्जीवाड़ा चल रहा है। ओपन बोर्ड परीक्षा भी एक तरह का सुनियोजित घोटाला है। छात्रों को पता होता है कि पढ़ने लिखने की जरूरत नहीं हैं क्योंकि परीक्षा के वक्त केंद्र पर रुपये देकर नकल से पास हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुरैना में राज्य ओपन बोर्ड की परीक्षा में नकल करते हुए पकड़े गए छात्रों की जांच के बाद परीक्षा निरस्त कर दी गई है। उन्होंने कहा कि ये केवल बोर्ड ओपन एग्जाम की बात नहीं हैं। बोर्ड परीक्षाओं में भी सबको पता है कि हर विषय के पेपर लीक हुए हैं लेकिन सरकार अपनी नाकामी छिपाने के लिए पेपर लीक मानती ही नहीं हैं।
रानी अग्रवाल ने कहा कि सरकार और प्रशासनिक नाकामी के कारण प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था मजबूत और बेहतर नहीं हो पा रही है। नतीजा एमपी में बेरोजगारों की लंबी फौज होती जा रही है। उन्होंने कहा कि एमपी में भाजपा सरकार बेरोजगारों को नौकरी भी नहीं दे पा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की नाकामी के कारण युवाओं का भविष्य अंधकार में जा रहा है।

आप की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने कहा कि मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर स्कूलों को बेहतर बनाया जाएगा और शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एमपी में सरकार बनने पर बोर्ड परीक्षाओं में नकल पर नकेल कसी जाएगी और प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली पर रोक लगाई जाएगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.