केजरीवाल 18 को आयेंगे रीवा

0

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रीवा में होने वाली महारैली की तैयारियों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस।

रीवा में आप की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल और प्रदेश सह प्रभारी दिनेश चड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

18 सितंबर को होने वाली महारैली की चल रही हैं जोरों से तैयारियां : रानी अग्रवाल

रीवा में होने वाली महारैली में जुटेंगे 1 लाख से ज्यादा लोगों की भीड़: दिनेश चड्ढा

रीवा, 14 सितंबर 2023

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम सरदार भगवंत मान के रीवा दौरे को लेकर रीवा में आप की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल और प्रदेश सह प्रभारी दिनेश चड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और दौरे को लेकर मीडिया को जानकारी दी।

आप की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने कहा कि हम सबके लिए बड़ी खुशी की बात है कि सतना के बाद अब एक बार फिर आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान 18 सितंबर को विंध्य की सरजमीं पर रीवा आ रहे हैं। रीवा में एसएएफ मैदान में आम आदमी पार्टी की एक बड़ी जनसभा होने जा रही है। अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान सभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि महारैली की तैयारियां रीवा के एसएएफ ग्राउंड पर बड़ी तेजी से चल रही हैं। जनसभा में करीब 1 लाख से ज्यादा लोग शामिल होंगे।

वहीं आप के प्रदेश सह प्रभारी दिनेश चड्ढा ने कहा कि रीवा में होने वाली महारैली ग्वालियर में हुई भव्य सभा से भी बड़ी होगी। उन्होंने कहा कि रीवा 18 सितंबर को आप के दोनों मुख्यमंत्रियों का स्वागत करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी सभी 230 विधानसभा सीटों पर मजबूती से काम कर रही है। पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में 10 नाम घोषित कर दिए हैं। सभी प्रत्याशी अपने अपने इलाकों में जोर शोर से चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। जल्द ही अब प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट भी आ जाएगी। वहीं प्रदेश में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता घर घर जाकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा मध्य प्रदेश के लोगों को दी गई गारंटियों वाला पंपलेट बांटकर उन्हें जानकारी दे रहे हैं।

दिनेश चड्ढा ने कहा कि एमपी में जनता अब बदलाव चाहती है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने जनता के साथ हमेशा धोखा किया इसलिए अब जनता आम आदमी पार्टी की ओर देख रही है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी सरकार बनाने जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.