MCU Rewa परिसर का लोर्कापण 20 को करेंगे मुख्यमंत्री

0
FB_IMG_1694932751102

एमसीयू के रीवा परिसर का लोकार्पण 20 को करेंगे माननीय मुख्यमंत्री

जनसंपर्क मंत्री और विश्वविद्यालय के कुलगुरु भी रहेंगे उपस्थित

आगामी 20 सितम्बर 2023 को सुबह 10 बजे माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के रीवा परिसर का लोकार्पण कार्यक्रम मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा वर्चुअली रूप से किया जाएगा।
लोकार्पण कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री जनसंपर्क एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा उपस्थिति रहेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ केजी सुरेश करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पुष्पराज सिंह एवं वेंकटेश पांडे उपस्थित रहेंगे।

ज्ञातव्य है कि एमसीयू रीवा परिसर में 2016 मीडिया व कम्प्यूटर के स्नातक व स्नातकोत्तर स्तर के अनेक डिग्री व डिप्लोमा पाठ्यक्रम संचालित हो रहे हैं। जिनमें देशभर के विभिन्न राज्यों के विद्यार्थी अध्यनरत हैं। वर्तमान में इस परिसर से शिक्षा प्राप्त अनेक विद्यार्थी देश के नामी मीडिया संस्थानों व कंपनियों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूर्व में यह परिसर से शिल्पी प्लाजा में संचालित हो रहा था। विश्वविद्यालय का स्वयं का भवन बनकर तैयार हो चुका है जिसमें क्लारूम, ऑडिटोरियम, सेमिनार हॉल, कॉन्फ्रेंस रूम,अत्याधुनिक कम्प्यूटर लैब, अतिथि गृह पुस्तकालय, कम्युनटी रेडियो और टीवी स्टूडियो और स्टूडेंट सेंटर बन कर तैयार है।
कुलपति प्रो सुरेश ने नवीन परिसर उद्घाटन को विश्वविद्यालय की यात्रा में एक मील का पत्थर कहा है। उन्होंने उम्मीद जताई की आने वाले दिनों में विंध्याचल स्थित परिसर न सिर्फ अपने क्षेत्र में बल्कि पूरे प्रदेश और देश में भी अपनी गुणवत्ता के लिए विशिष्ट पहचान भी बनाएगी।
#Rewa24News #रीवा #rewa #MCU

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.