किसान संयुक्त मोर्चा ने 21 सूत्री मांगों को राष्ट्रपति के नाम सौपा ज्ञापन

0
FB_IMG_1708104592194

संयुक्त किसान मोर्चा एवं संयुक्त ट्रेड यूनियन ने प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

रीवा 16 फरवरी 2024..संयुक्त किसान मोर्चा एवं केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के राष्ट्रीय आवाहन पर रीवा संभाग मुख्यालय पर संयुक्त ट्रेड यूनियन एवं संयुक्त किसान मोर्चा ने संयुक्त रूप से प्रदर्शन कर विवेकानंद पार्क से कमिश्नर कार्यालय रीवा पहुंचकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर मोदी सरकार को चेतावनी दी है सीटू यूनियन के जिला अध्यक्ष गिरजेश सिंह सेंगर एवं संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक शिव सिंह ने बताया कि 21 सूत्रीय मांगों का चार्टर मूल्य वृद्धि पर नियंत्रण भोजन दवाओं कृषि-इनपुट और मशीनरी जैसी आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी हटाने पेट्रोलियम उत्पादों और रसोई गैस पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क में काफी कमी करने वरिष्ठ नागरिकों महिलाओं दिव्यांगों खिलाड़ियों को दी जाने वाली रेलवे रियायतें बहाल की जाएं खाद्य सुरक्षा की गारंटी सभी के लिए मुफ्त शिक्षा नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को रद्द करने वन अधिकार अधिनियम भूमि अधिग्रहण पुनर्वास पुनर्स्थापन अधिनियम 2013 का कड़ाई से कार्यान्वयन राष्ट्रीय न्यूनतम वेतन रु 26000 प्रति माह भारतीय श्रम सम्मेलन नियमित रूप से बुलाना सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों सरकारी विभागों का निजीकरण बंद करने विशेषकर आदिवासियों और किसानों के उत्थान के लिए कोयला खदानों सहित खदानों से लाभ का 50% हिस्सा सुनिश्चित करने बिजली संशोधन विधेयक 2022 वापस लेंने काम के अधिकार को मौलिक अधिकार बनाया जाये बेरोजगारों के लिए रोजगार मनरेगा का विस्तार किसानों को बीज उर्वरक और बिजली पर सब्सिडी बढ़ाए जाने किसानों को एमएसपी की गारंटी का कानून बनाने किसानों की आत्महत्याओं को हर कीमत पर रोकेने फसल बीमा कर्ज मुक्ति केंद्र सरकार द्वारा दिए गए लिखित आश्वासनों को लागू करने मंत्री अजय मिश्रा टेनी की गिरफ्तारी बर्खास्तगी किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने चार श्रम कोड वापस लेंने श्रमिकों पर व्यापक नीति बनाए हिट एंड रन प्रावधानों सहित भारतीय न्याय संहिता के कठोर प्रावधानों को वापस लेने आदि मांगे शामिल हैं कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सीटू के जिला अध्यक्ष गिरजेश सेगर महासचिव सौरव मिश्रा अमित सोहगौरा विनय शंकर मुफलिस आंगनबाड़ी की नेता सुनीता मिश्रा रामवती सिंह आशा उषा यूनियन की रंजना द्विवेदी निर्मला सिंह सीमेंट मजदूर एकता यूनियन के नेता तेज प्रताप सिंह बसंत लाल सिंह राकेश सिंह मजदूर यूनियन के अध्यक्ष अमरीश तिवारी कान्ति कुमार दुबे विक्रम सिंह मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव यूनियन के वीरेश पांडे अजीत सिंह सीमेंट यूनियन एवं संयुक्त किसान मोर्चे के नेता मीसाबंदी बृहस्पति सिंह रामजीत सिंह किसान सुब्रतमणि त्रिपाठी कुंवर सिंह इंद्रजीत सिंह शंखू संतोष सिंह सोभनाथ कुशवाहा संतकुमार पटेल अनिल सिंह जवा शिवपाल सिंह एड विश्वनाथ चोटीवाला अभिषेक पटेल कामता शुक्ला मोहन सिंह विवेक पटेल भक्त प्रहलाद कुशवाहा बंसल समाज के नेता प्रदीप बसोर फौजी यदुवंश प्रताप सिंह तौहीद खान तेजभान सिंह सुग्रीव सिंह लोकनाथ पटेल संजय निगम घनश्याम सिंह महेंद्र सिंह रामनरेश पटेल अजय सिंह दिनेश ओबीसी मृगेंद्र सिंह राजाराम बंसल शिवनाथ सिंह अरुण पटेल मलखान बंसल दिनेश बंसल गीता बंसल आदि हजारों की संख्या में जनसमूह उपस्थित रहा साथ ही संयुक्त किसान मोर्चे के नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर कड़ी निंदा की गई है

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.