पुलिस अधिक्षक ने ली अपराध समीक्षा बैठक

0
IMG-20240521-WA0034

पुलिस अधीक्षक ने ली अपराध समीक्षा बैठक

पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक ली।बैठक में सी.एम.हेल्पलाइन की शिकायतो का निराकरण,व्ही.सी.एन.बी. का उचित संधारण,गुम इंसान एवं अपहृत बालक बालिकाओं की दस्तयाबी, मर्ग निकाल,चिन्हित अपराधों के निकाल,एवं जेल रिहाई,अवैध परिवहन रोकने व अवैध परिवहन पर कडी कार्यवाही करनें के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया।साथ ही प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत अधिक से अधिक कार्यवाही करते हुए आरोपियों को बाउण्ड ओवर कराए जाने के निर्देश दिए गए।साथ ही नशे के कारोबार में संलिप्त आरोपियों के विरूद्ध निरंतर अभियान चलाकर सख्त प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है।बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक लाल,नगर पुलिस अधीक्षक रितु उपाध्याय,उप पुलिस अधीक्षक (मुख्या.) हिमाली पाठक,व जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी एवं थाना/चौकी प्रभारी उपस्थित रहे ।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.