गाजा में कोई नरसंहार नहीं हुआ

0
joe-biden-1716262586-e1716266681719-660x330

“गाजा में कोई नरसंहार नहीं हुआ,” बाइडेन ने फिर से इजरायल का पक्ष लिया।”
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एक बार फिर से इजरायल का समर्थन किया है, हालांकि उन्होंने साफ तौर पर गाजा में हो रही घटना को नरसंहार नहीं बताया है। आपको बता दें कि दक्षिण अफ्रीका ने अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में इजरायल पर नरसंहार का आरोप लगाया था। मामले की सुनवाई में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय इजरायल के खिलाफ कई बातें कही हैं। हालांकि, अमेरिकी जो बाइडेन ने इसके ठीक उलट इजरायल को अपना पूरा समर्थन दिया है।
राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सोमवार को यहूदी अमेरिकी विरासत माह के लिए व्हाइट हाउस में एक समारोह की मेजबानी की। उन्होंने यहां कहा कि गाजा में जो हो रहा है वह नरसंहार नहीं है। उन्होंने इन दावों को खारिज कर दिया कि इज़राइल गाजा में नरसंहार कर रहा है। जो बाइडेन ने इजरायली नेताओं के खिलाफ वारंट के लिए अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय के अनुरोध की आलोचना की और हमास के खिलाफ युद्ध में इजरायल को समर्थन देने की बात कही।

जो बाइडेन ने कहा है कि मैं स्पष्ट कर दूं गाजा में जो हो रहा है वह नरसंहार नहीं है। हम इसे खारिज करते हैं। हम इजरायल की सुरक्षा के ख़िलाफ़ खतरों में हमेशा उसके साथ खड़े रहेंगे। बाइडेन ने ये भी बताया कि उनका प्रशासन 7 अक्टूबर को हमास द्वारा बंधक बनाए गए शेष लोगों की रिहाई के लिए बातचीत करने के लिए काम कर रहा है

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.