नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली न्यूयॉर्क पहुंचे, जहां वे पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे।

0
IMG-20240923-WA0005

*न्यूयॉर्क: नेपाल न्यूयॉर्क: नेपालके प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने न्यूयॉर्क के लोटे पैलेस होटल पहुंचकर पीएम मोदी से द्विपक्षीय वार्ता की। इसके बाद उनका पहला बयान सामने आया है। केपी ओली ने कहा कि मुलाकात काफी अच्छी रही। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से द्विपक्षीय वार्ता में विभिन्न क्षेत्रीय, आपसी सहयोग और अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। नेपाल का दोबारा पीएम बनने के बाद केपी शर्मा ओली की भारत के प्रधानमंत्री से यह पहली मुलाकात है। उम्मीद की जा रही है कि दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद भारत-नेपाल संबंधों को बनाए रखने और गहरा करने की दिशा में कदम उठाए जा सकते हैं।

 

वैसे केपी शर्मा ओली की छवि भारत विरोधी और चीन प्रेमी की रही है। इससे पहले अपने कार्यकाल में केपी शर्मा ओली ने कथित तौर पर चीन के इशारे पर भारत के साथ अपने रिश्ते खराब कर लिए थे। केपी ओली ने भारत के कालापानी, लिंपियाधुरा और लिपुलेख क्षेत्रों पर नेपाल का दावा ठोका था। इससे दोनों देशों के बीच तनाव और गहरा गया था। हालांकि कुछ समय बाद ही उन्हें प्रधानमंत्री पद से हाथ धोना पड़ा। इसके बाद पुष्प कमल दहल प्रचंड पीएम बने। इसके बाद से भारत-नेपाल के रिश्ते फिर से स्थिर हो गए थे। लेकिन केपी ओली के दोबारा सत्ता में आने के बाद भारत की चिंताएं बढ़ गई हैं।*

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.