निर्देश दिये गये हैं कि किराए के भवनों में संचालित आंगनवाड़ी भवनों को शासकीय भवन पंचायत भवन,
निर्देश दिये गये हैं कि किराए के भवनों में संचालित आंगनवाड़ी भवनों को शासकीय भवन पंचायत भवन, सामुदायिक भवन, शासकीय स्कूल ग्राम आरोग्य केन्द्र आदि में शिफ्ट कराने का कार्य संबंधित विभागों के समन्वय से किया जाय। महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के संयुक्त हस्ताक्षर से सभी परियोजना अधिकारी, विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी, समस्त बीईओ/बीआरसी/प्राचार्य/प्रधानाध्यापक को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
प्रति माह 100 आंगनवाड़ी केन्द्रों की शिफ्टिंग का लक्ष्य निर्धारित कर दिसम्बर माह में शत-प्रतिशत किराए के भवनों में संचालित आंगनवाड़ी भवनों को शासकीय भवनों में शिफ्ट कराने के निर्देश दिए गए हैैं।