ग्राम पंचायतों में कोविड 19 संक्रमित एवम प्रारंभिक लक्षण वाले परिवारों को मेडिकल किट वितरण एवम लॉकडाउन के उल्लंघन पर की गई कार्यवाही

0

*ग्राम पंचायतों में कोविड 19 संक्रमित एवम प्रारंभिक लक्षण वाले परिवारों को मेडिकल किट वितरण एवम लॉकडाउन के उल्लंघन पर की गई कार्यवाही*।
ज़िलें में कोविड 19 महामारी के संक्रमण के चेन तोडने हेतू जनता कर्फ्यू लगया गया हैं श्री स्वप्निल वानखड़े (IAS) मुख्यकार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत रीवा के निर्देशानुसार ग्राम के प्रवेश द्वार को सील किया गया। जिससे संक्रमण की चेन थोड़ी जा सकें, जनता कर्फ्यू के उल्लंघन करें पर ज़िलें के ग्रामों में,244 लोगो पर चालानी कार्यवाही की गई हैं तथा लगातार नियमों के उल्लंघन पर 3 लोगो पर FIR दर्ज कराया गया हैं।
🔘 श्री वानखड़े जी के निर्देशानुसार ग्राम पंचायतों में कोविड पीड़ित की संख्या अनुसार रेड,ऑरेंज एवम ग्रीन जोन बनाये गए हैं रेड जोन के सभी ग्राम में कोविड निगरानी समिति बनाई गई जिसमें ग्राम स्तरीय कर्मचारी एवम जनप्रतिनिधियों को शामिल किया गया ,समिति द्वारा प्रतिदिन बैठक की जा रही जिसमें नोडल अधिकारी भी उपस्थित रहते हैं, यथा स्थिति से जनपद स्तरीय कंटोल रूम को अवगत कराया जाता हैं ज़िलें में अभी 413 ग्राम पंचायतों में कोई संक्रमित नही।ऑरेंज जोन/रेड जोन के ग्राम में संक्रमण दर कम हुई संक्रमित मरीज स्वस्थ हो रहें। ग्राम पंचायत रेड से ऑरेज जोन में परिवर्तित हो रही हैं।
🔘 महोदय के निर्देशानुसार कोरोना पीड़ित,प्राथमिक लक्षण वाले परिवारों एवम कोरोना पीड़ित से संपर्क वाले ऐसे 831 सांनिध्य परिवारों में से 637 को दवाई किट का वितरण किया गया।
कोविड में सही समय मे उपचार मिलने से उसके संक्रमण के प्रभाव को कम करने के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं।
🔘 ग्रामीणों क्षेत्र कोरोना संक्रमित मरीजो से संपर्क किये गए कि सँख्या 756,जनपदों में बने कंटेन्मेंट जोन 116 एवम माइक्रो कंटेन्मेंट 711 बने गए।जिससे ग्रामो में कोरोना के प्रसार को रोका जा सकें।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.