कोविड 19 संक्रमित एवम प्राथमिक लक्षण वाले संभावित व्यक्तियों को त्वरित मेडिकल किट उपलब्ध कराने हेतू “संजीवनी हेल्पलाइन सेंटर” प्रारंभ
*कोविड 19 संक्रमित एवम प्राथमिक लक्षण वाले संभावित व्यक्तियों को त्वरित मेडिकल किट उपलब्ध कराने हेतू “संजीवनी हेल्पलाइन सेंटर” प्रारंभ*।
माननीय मुख्यमंत्री म प्र के द्वारा प्रारंभ किये गए “किल कोरोना अभियान 3” के तहत कोविड 19 के संक्रमण की दर को कम करना उक्त के संबंध व्याप प्रचार-प्रसार करना साथ ही कोई भी संभावित मरीज मेडिकल किट से वांछित नही रहें के निर्देश प्राप्त हुए। उक्त के परिपालन में अविलंब कार्यवाही करते हुए श्री स्वप्निल वानखड़े(IAS) मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रीवा द्वारा संजीवनी हेल्पलाइन सेंटर प्रारम्भ किये जाने के निर्देश दिए गए।जिससे कोविड 19 महामारी के संक्रमण के प्रसार को देखते हुए साथ ही ग्रामीण इलाकों में आ रहे प्रवासियों एवम आमजन को सरल एवम सहज कोरोना के संबंध में सही उपचार की जानकारी ,कोरोना से संक्रमित मरीजों एवम प्रारम्भिक लक्षण वाले संभावित व्यक्तियों को *मेडिकल किट उपलब्ध कराने के लिए जनपद पंचायत स्तर पर *संजीवनी हेल्पलाइन सेंटर* बनाये गए जो 24 घन्टे सेवा देगें। उक्त सेंटर में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई हैं एवम सेंटर में संभावित मरीज की सम्पूर्ण जानकारी को संधारण किये जाने के निर्देश दिए गए हैं।।
🔘 कोविड 19 महामारी में संभावित मरीज को यदि समय से जीवन रक्षक दवाई मिल जाये संक्रमण की तीव्रता को कम किया जा सकता हैं मरीज को समय से उपचार मिल जाने से काल कलवित से बचाया जा सकता हैं।
🔘 प्रायः ग्रामीणों क्षेत्रों में आवश्यक दवाई के लिए नजदीकी कस्बा/शहर जाना पड़ता है इसलिए श्री वानखड़े जी के द्वारा पूर्व में ग्राम पंचायतों को कोविड 19 मेडिकल किट उपलब्ध करनें हेतु आदेशित किया गया था। कोविड 19 के मरीज एवम सर्दी-जुखाम,खाँसी, बुखार अन्य को ग्राम पंचायत से अगर मेडिकल किट नही प्राप्त हुई है तो ऐसे व्यक्ति उक्त की जानकारी अपने जनपद पंचायत के संजीवनी हेल्पलाइन सेंटर पर फ़ोन प्रदान करें।जिससे यथा शीर्घ मेडिकल किट उपलब्ध कराई जा सकें।
*जनपद पंचायत वॉर सेंटर की जानकारी*-
1. जनपद पंचायत गंगेव-9165275516, 9407817317
2.जनपद पंचायत हनुमना-8109177601
3.जनपद पंचायत जावा-7987246479
4.जनपद पंचायत मउगंज-8518001184
5.जनपद पंचायत नईगड़ी-8517879108
6.जनपद पंचायत रायपुर कर्चुलियान-
9425333502
7.जनपद पंचायत रीवा-8120640222,
8.जनपद पंचायत सिरमौर-6260428862
9.जनपद पंचायत त्योंथर-7415532821,7987761964