आम आदमी पार्टी रीवा कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न

0
IMG-20211031-WA0163

*आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश की रीवा जिला इकाई का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ संपन्न।*

*प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह मुख्य अतिथि।*

आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश रीवा जिले की इकाई के कार्यकर्ताओं का विशाल सम्मेलन उत्सव राजविलास में संपन्न हुआ जिसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय पंकज सिंह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। दोपहर से आयोजित सम्मेलन में जिला रीवा के ग्रामीण अध्यक्ष प्रमोद शर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ और इसमें आम आदमी पार्टी,रीवा इकाई के वार्ड अध्यक्ष से लेकर जिले स्तर के सभी पदाधिकारियों ने शिरकत की । जिला अध्यक्ष ग्रामीण प्रमोद शर्माने बताया कि इस अवसर पर स्थानीय निकाय -पंचायत चुनावों को लेकर गंभीर चर्चा की गई है और साथ ही पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र ,वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को वरिष्ठ सम्मान पत्र एवं कोरोना काल में लोगों की मदद करने वाले साथियों को कोरोना योद्धा सम्मान पत्र भी प्रदान किए गए।

प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार किया और सभी कार्यकर्तओं को आगामी निकाय-पंचायत चुनावों के लिए कमर कसने को कहा। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को याद दिलाया कि आम आदमी पार्टी क्रांति से निकली पार्टी है और वह सभी क्रांतिकारी हैं तथा ईमानदारी, साफ नियत, संघर्ष ही हम सबके आभूषण हैं। सिंह ने बताया कि पार्टी के हर एक कार्यकर्ता को घर-घर जाकर आम जनता को आम आदमी पार्टी के संकल्प- “भ्रष्टाचार मुक्त-सकारात्मक राष्ट्रवाद”, से अवगत कराना है और दिल्ली में केजरीवाल मॉडल में जनता को ईमानदारी से मिल रही सुविधाओं के बारे में लोगों को सूचित करना है। इसी क्रम में उन्होंने कांग्रेस- भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये दोनों पार्टियाँ एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। दोनों की एक ही नीति है – आम आदमी को लूटना ।

प्रेस कान्फ्रेंस को संबोधित कर के पंकज सिंह ने पार्टी के द्वारा प्रदेश स्तर पर की जा रही निकाय-पंचायत चुनाव की तैयारियों एवं पार्टी के बढ़ते जनाधार की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश में आगामी स्थानीय पंचायत-निकाय चुनावों में पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी और जीतेगी। आम आदमी पार्टी की इसी जीत से प्रदेश की राजनीति हमेशा-हमेशा के लिए बदल जाएगी और इसके बाद भाजपा-कांग्रेस को आम आदमी के असली मुद्दों पर राजनीति करनी पड़ेगी। उन्होंने इसका उदाहरण देते हुए कहा कि हाल ही में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने केजरीवाल सरकार की घर तक राशन पहुँचाने वाली योजना की नकल करते हुए मध्यप्रदेश में एक योजना की शुरुआत की है और दूसरी तरफ उन्हीं की पार्टी भाजपा की केंद्रीय सरकार में दिल्ली में इस योजना पर रोक लगा दी। उन्होंने कांग्रेस पर भी आम आदमी पार्टी के मुद्दों पर राजनीति करने की मजबूरी की तरफ इशारा करते हुए बताया कि पंजाब में अपने साढ़े चार साल के कुशासन के बाद आम आदमी पार्टी के द्वारा उठाये जा रहे आम आदमी के असली मुद्दों की ताकत को देखते हुए मुफ्त बिजली-पानी की बात करने लगी है। उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे इसी तरह से आम आदमी पार्टी पूरे देश की राजनीति को बदल रही है क्योंकि पार्टी का लक्ष्य सत्ता पाना मात्र नहीं है बल्कि आम आदमी के असल मुद्दों को उठाकर देश की राजनीति को सकारात्मक दिशा में ले जाना है।
इस कार्यकर्ता सम्मेलन में इनका भी उद्बोधन हुआ।संभाग अध्यक्ष अमित सिंह, प्रदेश सह संगठन मंत्री संदीप शाह, जिला अध्यक्ष ग्रामीण प्रमोद शर्मा, शहर अध्यक्ष राजीव सिंह,जिला महिला अध्यक्ष मंजुला सिंह, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष शुभ्रांसु द्विवेदी, जिला संगठन मंत्री महर्षि सिंह, जिला सह संगठन मंत्री रवि मिश्रा , जिला यूथ अध्यक्ष सुभम सिंह, जिला सचिव विजय मिश्रा, मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र विश्वकर्मा, वा जिला उपाध्यक्ष भैया लाल पटेल, प्रमोद पयासी, जगजीवन शुक्ला, अंगद यादव, इंद्रदेव सिंह, विनय श्रीवास्तव, विनय मिश्रा, इंद्रदेव सिंह, विजय कांत तिवारी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.