AAP ने पुलिस अधीक्षक और रीवा कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

0
IMG_20221128_134350

आज आम आदमी पार्टी ने कलेक्टर महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय को सौंपा ज्ञापन
रीवा दिनांक 28 नवम्बर 2022। मानबहादुर पटेल पूर्व जोन प्रभारी ने बताया कि शुभाष चौराहा से नीम चौराहा के बीच सैकड़ो रेहड़ी पट्टी झुग्गी झोपडी दुकानदार जिनका कई दशकों से जीवन यापन चल रहा है रोजी रोटी शासन प्रशासन द्वारा खत्म किया जा रहा, जिन परिवारों का घर, दुकान तोड़े गए या तोड़ने की तैयारी है वो कहा जाए यह बड़ा प्रश्न है, आम आदमी पार्टी रीवा इसका पुरजोर विरोध करते हुए यह मांग करती है कि जिनके दूकान, मकान एवं रोजी रोटी शासन प्रशासन द्वारा छीनी गई है उनका पुनर्विस्थापन कराया जाए उन पीड़तों के लिए कम से कम उनके रोजी रोटी की व्यवस्था किया जाए जिससे उनका जीवन चलता रहे। विस्थापितो के लिए उचित स्थान पर दुकान बना कर नई दुकाने दीजिये। उनका जो नुकसान तोड़ फोड़ में हुआ उनका उचित मुआवजा दिया जाए।
मध्यप्रदेश सरकार के दावों की वास्तविकता सामने देखने को मिल गया जो गरीबो के हित की बात करते लेकिन वही मानवता को शर्मसार कर रहे है। यदि सरकार द्वारा आवश्यक कदम नही उठाये गए तो आम आदमी पार्टी करेगी बड़ा आंदोलन।
साथ ही राष्ट्रीय राजमार्गाे में हो रहे गंभीर हादसो को लेकर भी ज्ञापन पत्र सौपा गया जो इस प्रकार है
प्रायः देखा जा रहा है कि राष्ट्रीय राजमार्गाे में गंभीर हादसे हाते रहते है। इन हादसों के कारणों की पड़ताल हमारी आम आदमी पार्टी के शोसल मीड़िया कोआर्डिनेटर दीपक पटेल एवं वेद प्रकाश पटेल ने बड़ी गंभीरता से की, जिसमें मुख्य कारण व निराकरण निम्न है:-
कारण (1)- अधिकतर दुर्घटनायें चार पहिया वाहनों (ट्रक, ट्रैक्टर आदि कामर्सियल वाहनों) में पीछे से होती है, क्योंकि कामर्शियल वाहनों के पीछे धूल गंदगी के कारण रेडियम पट्टी नहीं दिखती, पीछे की लाइटें भी फियूज (बंद) रहती है अथवा धूल गंदगी के कारण नहीं दिखती है। निराकरण – इसकी निरन्तर जॉच होनी चाहिये ।
कारण (2)- बीच में डिवाइडर होने के बावजूद दोनों तरफ के वाहनों के लाइट, दोनों तरफ के चालकों की आँखों में पडने के कारण आँखों में धुंधलापन आ जाता है। निराकरण- बीच के डिवाइडर की ऊचाई कम से कम 3 फिट होनी चाहिये, ताकि आने जाने वाले वाहनों की लाइटें एक दूसरे को प्रभावित न करें।
ज्ञापन सौंपते वक्त गुलाब सिंह संगठन सचिव, विजय मिश्रा जिला सचिव, सुरेन्द्र विश्वकर्मा जिला मीडिया प्रभारी, दीपक पटेल पूर्व महापौर प्रत्याशी, शिव कुमार पटेल, भैयालाल पटेल, वेद प्रकाश पटेल, नीतेश नारायण, नितिन तिवारी, रंजन गुप्ता, उमेश यादव, भरतद्वाज पटेल, जगजीवनलाल शुक्ला, रमाकांत यादव, आशा त्रिपाठी एवं अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।
भवदीय

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.