आज महारानी लक्ष्मीबाई कॉलेज में जागरुकता अभियान चलाया गया

0
IMG-20221201-WA0075

आज महारानी लक्ष्मीबाई कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी इटौरा में राष्ट्रीय सेवा योजना व युवा एकता कल्याण संघ के संयुक्त तत्वावधान में महिला सशक्तिकरण बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नशा मुक्ति व यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री रीवा विधायक श्री राजेन्द्र शुक्ल जी रहे,प्रमुख अतिथि कुलपति अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय डॉ राजकुमार आचार्य जी ,विशिष्ट अतिथि के रूप में अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा श्री पंकज श्रीवास्तव जी ,कुलसचिव अवधेश डॉ सुरेंद्र सिंह परिहार जी,उप संचालक सामाजिक न्याय निशक्त जन कल्याण विभाग श्री अनिल दुबे जी, श्री नवीन तिवारी जी S.D.O.P सिरमौर,श्रीमती सुषमा शुक्ला ब्लॉक समन्वयक जन अभियान परिषद ,कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के संचालक श्री पुष्पेंद्र त्रिपाठी जी व कार्यक्रम का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता राजराखन पटेल ने किया।कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने सामाजिक जन जागरूकता से जुड़े विषयो में अपनी अकर्षक प्रस्तुतियां दी कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ अर्चना पटेल जी,ग्लोबल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के संचालक पंकज त्रिपाठी जी,नियंत्रक ऋषि सर,श्री रामभुवन शुक्ल जी,अब्दुल सर,सतेंद्र सर,श्रीमती दीपाली गुप्ता जी,निधि केशरी जी,सामाजिक छेत्र से नमामि पवन फाउंडेशन के अध्यक्ष पवन द्विवेदी जी,भारत माता बहुउद्देश्यीय समिति से भाई अभिषेक त्रिपाठी ,समाजसेवी प्रफुल्ल तिवारी जी,लोकेश ओझा जी, समाजसेवी सुनील मिश्रा ,कोमल ,मनीषा तिवारी,पूर्णिमा ,प्रांजलि सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.