हमारी सरकार बनी तो स्कूलों में लूट और मनमानी पर लगेगी लगाम – रानी अग्रवाल

0
  1. हमारी सरकार बनी तो स्कूलों में लूट और मनमानी पर लगेगी लगाम – रानी अग्रवाल

 

मध्य प्रदेश में शिक्षा के गिरते स्तर और प्राइवेट स्कूलों की मनमानी को लेकर आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला।

 

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में सरकार निजी स्कूलों को बढ़ावा दे रही है जबकि सरकारी स्कूलों का स्तर लगातार गिरता जा रहा है।

 

आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष और सिंगरौली महापौर रानी अग्रवाल ने सरकार पर आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार सरकारी स्कूलों को बंद करना चाहती है और यही वजह है कि सरकारी स्कूलों की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

 

आप की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने कहा कि सरकारी स्कूलों की बिल्डिंग जर्जर हो गई हैं। स्कूलों में न पर्याप्त टीचर है और न ही सुविधाएं और इसी कारण से मध्य प्रदेश में छात्रों का पढ़ाई छोड़ने का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है।

 

उन्होंने कहा कि प्रदेश की शिवराज सरकार को दिल्ली और पंजाब के एजूकेशन मॉडल से कुछ सीखना चाहिए।

 

दिल्ली के सरकारी स्कूल देश के दूसरे राज्यों के लिए एक मिसाल हैं।

 

दिल्ली के सरकारी स्कूलों की इमारतें और शिक्षा व्यवस्था की चर्चा पूरे देश में हैं।

 

रानी अग्रवाल ने कहा कि साल 2021-22 के आंकड़े बताते हैं कि मध्यप्रदेश में प्राइमरी स्कूलों से पढ़ाई छोड़ने वाले छात्रों का प्रतिशत 6.8 फीसदी था जबकि उच्च प्राथमिक स्कूलों से पढ़ाई छोड़ने वाले छात्रों का प्रतिशत 15.6 फीसदी था। वहीं दिल्ली मे ये आंकड़ा 1 फीसदी के आस पास था।

 

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद शिक्षा का बजट बढ़ा है जबकि मध्य प्रदेश की सरकार का एजूकेशन पर कोई फोकस नहीं हैं।

 

रानी अग्रवाल ने कहा कि 2023 में मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद हमारा पहला फोकस मध्य प्रदेश के स्कूलों की दशा सुधारने और बच्चों को बेहतर शिक्षा देने पर होगा।

 

दिल्ली और पंजाब की तरह मध्य प्रदेश में भी निजी स्कूलों की लूट और मनमानी पर लगाम लगाई जाएगी

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.