मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर लागू करेंगे पुरानी पेंशन योजना: आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल

0

नई पेंशन योजना से कर्मचारियों को भ्रमित करने में जुटी है भाजपा सरकार: आम आदमी पार्टी

मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर लागू करेंगे पुरानी पेंशन योजना: आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल

रीवा 28 जून।
मध्य प्रदेश में कर्मचारियों द्वारा पुरानी पेंशन की मांग के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी रीवा के जिला मीडिया प्रभारी वेद प्रकाश ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीयत में खोट है। भाजपा की सरकार पुरानी पेंशन योजना लागू ही नहीं करना चाहती है जबकि कर्मचारी लगातार पुरानी पेंशन योजना की मांग कर रहे हैं। वेद प्रकाश ने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार के दौरान ही कर्मचारियों की पेंशन खत्म करने का फैसला लिया गया था। भाजपा सरकार कर्मचारी विरोधी है। नई पेंशन योजना के नाम पर ये कर्मचारियों को झुनझुना थमाना चाहती है। उन्होंने कहा कि पेंशन कर्मचारियों की बुढ़ापे का सहारा होती है लेकिन भाजपा सरकार ने कर्मचारियों से उनके बुढ़ापे का सहारा छीन लिया। भाजपा सरकार खुद को कर्मचारी हितैषी साबित करना चाहती है और यही वजह है कि नई पेंशन योजना के तहत उन्हें छलने की कोशिश हो रही है। जिला मीडिया प्रभारी वेद प्रकाश ने आगे की बात करते हुए बताया की आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष और सिंगरौली महापौर रानी अग्रवाल ने कहा है कि आखिर भाजपा सरकार नई पेंशन योजना को लेकर क्यों अड़ी है। भाजपा सरकार को नई पेंशन योजना में कहीं कोई अपना फायदा तो नजर नहीं आ रहा है। कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना को लेकर देश और मध्य प्रदेश में लामबंद हैं, लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं मगर सरकार उनकी बात न सुनकर उन्हें नई पेंशन योजना के फायदे गिनाने में जुटी है। कर्मचारियों की बात न सुनकर नई पेंशन योजना क्यों देना चाहती है भाजपा सरकार। मगर कर्मचारी अब भाजपा सरकार के झांसे में नहीं आने वाला है।
आप की प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि महंगाई के इस दौर में कर्मचारियों को केवल 2-3 हजार रुपये ही पेंशन के तौर पर मिल रहे हैं। इतने पैसों से उनका घर भी नहीं चल पा रहा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पुरानी पेंशन योजना की हमेशा से ही हिमायती रही है। आम आदमी पार्टी की मध्य प्रदेश में सरकार बनने पर हम कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखेंगे और पुरानी पेंशन योजना लागू करेंगे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.