1 लाख में बिक रही है चारपाई
भारत के देसी अंदाज की दुनिया दीवानी बन रही है. भले ही आधुनिकता की दौड़ में भारतीय परिवार अब चारपाई जैसे पारंपरिक बेड से मुंह मोड़ रहा हो, लेकिन इसकी धाक सात समंदर पार अमेरिका जैसे टॉप क्लास देश में बढ़ती जा रही है. दरअसल, अमेरिकी ई-कॉमर्स वेबसाइट पर 1 चारपाई की कीमत 1 लाख रुपये से भी ज्यादा पहुंच गई है. लोगों में इसे लेकर क्रेज इस कदर है कि धड़ाधड़ ऑर्डर हो रहे और स्टॉक खाली हो रहा है.
#America #CharpaiCost #CharpaiCostinamerica #TraditionalIndianbed