f1daf695-ff4b-443f-bb24-c08fc32475a6

#साप्ताहिक समीक्षा बैठक ।
श्री स्वप्निल वानखड़े (IAS) मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत महोदय द्वारा निर्धारित एजेन्डा अनुसार दिनांक 6/01/2021 को समीक्षा बैठक ज़िला पंचायत सभागार में आहूत की गई हैं जिसमें मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, सहायक यंत्री, DPC,APC,APO मनरेगा,BC SBM एवम उपयंत्री उपस्थित रहें, बैठक में दिये निर्देश-
#मनरेगा
▪️वनाधिकार हक प्रमाण पत्रधारियों की मनरेगा पोर्टल में प्रविष्ट की प्रगति पर चर्चा।
▪️APO, उपयंत्री श्रमिक नियोजन व लेबर बजट शासन द्वारा निर्धारित के अनुसार जनपद वॉर आपेक्षित प्रगति को बनाएं रखें ,ग्राम पंचायत वॉर लक्ष्य दिए गए उक्त लक्ष्य हेतु समय सीमा तक अनिवार्यता अर्जित करनें के कड़े निर्देश दिये गए।
▪️सहायक यंत्री, उपयंत्री वर्ष 2017-18,2019-20 के पुराने कार्य पुर्णता पर जोर देते हुए समस्त को निर्देशित किया गया कार्यो को अवलोकन कर अपूर्ण कार्य को पूर्ण कराएँ।
▪️गौशाला निर्माण प्रगति पर चर्चा।
▪️प्रत्येक ग्राम पंचायत में भूमि सुधार (बंजर भूमि सुधार ),मेढ़ बंधान, चारागाह विकास कार्य पर चर्चा।
▪️AAO, उपयंत्री टाइमली पेमेंट मजदूरी भुकतान तय समय मे सुनिश्चित करें,टाइमली भुकतान में न्यून प्रगति पर संबंधित को चेतावनी देते सुधार करनें हेतु कहा गया।
▪️ सहायक यंत्री, उपयंत्री सुदूर सड़क मानक स्तर के साथ अविलंब पूर्ण करे ग्राम पंचायतों में अप्रारंभ सुदूर सड़क कार्य प्रारंभ कराएँ, ग्राम पंचायतों के द्वारा कार्य प्रारंभ नही करनें पर उक्त का प्रतिवेदन प्रेषित करें।
▪️जन संरचनाओं/ NARM कार्यो में कम प्रगति पर चर्चा।
▪️सहायक यंत्री समस्त ग्राम पंचायतों के भृमण कर क्रत कार्यवाही से अवगत कराएं।
#प्रधानमंत्री आवास योजना
▪️ब्लॉक समन्यवक आवास,उपयंत्री एवम PCO प्रधानमंत्री आवास योजना में दितीय क़िस्त प्राप्त हितग्राहियों से सतत संपर्क कर आवास पूर्ण कराएँ।
▪️उपयंत्री प्रधानमंत्री आवास योजना में मजदूरी भुकतान हेतु मास्टर जारी कराएँ।
▪️सर्व #शिक्षा अभियान अन्तर्गत वर्ष 2018-19 में स्टम्प शुल्क के अपूर्ण कार्यो,वर्ष 2019-20 एवम 2020-21के स्वीकृति कार्य की समीक्षा कर अपूर्ण कार्य पुर्णता हेतु आदेशित किया गया,नवीन चयनित कार्यों को अविलंब प्रारम्भ कराएं।
▪️ माध्यन भोजन अंतर्गत किचन शेड निर्माण कार्य प्रगति पर समीक्षा अपूर्ण निर्माण को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
#स्वच्छ भारत मिशन
▪️ब्लॉक समन्यवक SBM, उपयंत्री स्वच्छ भारत मिशन अन्तर्गत शेष सामुदायिक स्वच्छ परिसर निर्माण पूर्ण कर आवश्यक फिनिशिंग (टाइल, नल,बिजली अन्य) कार्य पूर्ण कराएं आगामी बैठक में कार्य की प्रगति के फ़ोटो ग्राफ़ सहित उपस्थित होंगे।
▪️उपयंत्री ठोस तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्य हेतु चयनित ग्राम पंचायतों में कार्ययोजना (DPR )निर्माण पूर्ण कर प्रेषित करें।
▪️मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद समस्त CM हेल्पलाइन की शिकायतों में समीक्षा की गई जिसमें संबंधित को लंबित/बिना जबाब दर्ज शिकायतों होने पर कड़ी चेतावनी देते हुए संतुष्टीपूर्ण निराकारण दर्ज करनें हेतु आदेशित किया गया साथ शिकायतों के निराकरण हेतु शिविर लगा कर निराकारण दर्ज कराएँ ।
▪️मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद समस्त GPDP कार्य योजना निर्माण पूर्ण कराएँ, आवश्यक जानकारी अपलोड अविलंब पूर्ण कराएं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.