मुख्यमंत्री द्वारा ब्रम्हाकुमारी निर्मला दीदी जी को सम्मानित किया गया
रीवा 29 जनवरी प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शांति धाम झिरिया रीवा क्षेत्रीय संचालिका राजयोगिनी ब्रम्हाकुमारी निर्मला दीदी जी द्वारा विश्व कल्याणार्थ और अविस्मरणीय ,अथक, निश्चल, निर्मल सेवाओं के विगत 50 वर्षों की गाथा को शब्दों में या सम्मान के रूप में प्रस्तुत करना सबसे कठिन कार्य है। फिर भी नियति द्वारा इस महा विभूति के सम्मान का कार्यक्रम जहां एक ओर ब्रह्माकुमारीज के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय माउंट आबू राजस्थान में वरिष्ठ दादियों और दीदियों के सानिध्य में संपन्न हुआ। वही दूसरी ओर मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान स्वयं गणतंत्र दिवस समारोह के शुभ अवसर पर रीवा में उपस्थित होकर आदरणीय बहन जी के निर्देशन में की जा रही उल्लेखनीय सेवाओं, मानव कल्याण के योगदान, स्वच्छता एवं व्यसन मुक्ति हेतु, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आंदोलन, महिला सशक्तिकरण एवं महिला सम्मान, पर्यावरण सुरक्षा एवं जन जागरण हेतु सम्मानित किया गया। यह सम्मान संस्थान के वरिष्ठ प्रतिनिधि ब्रह्माकुमार प्रकाश भाई जी को मुख्यमंत्री ने प्रशस्ति पत्र भेंट करके सम्मानित किया।
भारत सरकार व मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई जा रही सभी जन कल्याणकारी योजनाओं और ब्रह्माकुमारी अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय माउंट आबू से संचालित सभी प्रभागो की सेवाओं यथा स्लम सेवा योजना के अंतर्गत गरीब परिवार के बच्चों की शिक्षा हेतु जन जागरण कार्यक्रम, मेडिकल विभाग के लोगों के लिए दवाई के साथ-साथ निशुल्क मेडिटेशन, शिक्षा जगत से जुड़े हुए लोगों के लिए व्यवहारिक शिक्षा के साथ-साथ नैतिक शिक्षा पर ध्यान देने हेतु कार्यक्रम, महिला सशक्तिकरण, सुरक्षाकर्मियों और मीडिया कर्मियों के लिए विशेष कार्यशालाओं का आयोजन आदरणीया बहन जी के निर्देशन में पूरे क्षेत्र में अनवरत किया जा रहा है।
आज से लगभग 50 वर्षों पूर्व जब आदरणीया बहन जी ने अपना संपूर्ण जीवन मानवकल्याणार्थ परमात्मकार्य के लिए समर्पित किया। तब से लेकर अब तक आपने संपूर्ण भारत के कोने कोने के अलावा विदेशों में भी जाकर जन जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से परमपिता परमात्मा द्वारा सिखाए गए सहज राजयोग की अलख जगाई।
आज रीवा क्षेत्रवासी अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं की ऐसी महान विभूति ज्ञान की प्रत्यक्ष निर्मल गंगा ने अपने निर्मल जल से सबसे ज्यादा समय तक इस विंध्य क्षेत्र को सिंचित कर भरपूर किया है। विंध्य क्षेत्र वासी आपके इन उपकारों को कभी नहीं भुला पाएंगे। और जन्म जन्मांतर आप का गुणगान करते रहेंगे।
इस सम्मान समारोह में यस ए एफ परेड ग्राउंड रीवा में मुख्य रूप से सांसद रीवा ,विधायक गण रीवा क्षेत्र के अलावा संभागायुक्त रीवा डॉ राजेश कुमार जैन, पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री अनिल सिंह कुशवाह, जिला कलेक्टर रीवा डॉक्टर इलैयाराजा की विशेष रूप से उपस्थित रहे।
#rewa24news #rewanews #rewa24 #rewa
nice