आम आदमी पार्टी की प्रथम चरण की प्रत्याशी चयन प्रक्रिया संपन्न

0
rewa4

प्रेस विज्ञप्ति//24/01/2021

आम आदमी पार्टी की प्रथम चरण की प्रत्याशी चयन प्रक्रिया संपन्न
रीवा//आम आदमी पार्टी आगामी नगरीय निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशी चयन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आज जॉन टावर स्थित शेरोन होटल में सुबह 11 बजे से दिल्ली से आये केंद्रीय पर्यवेक्षक दिनेश प्रताप , सुरेश कठैत एवं प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह जी, प्रदेश उपाध्यक्ष रानी अग्रवाल जी,प्रदेश संगठन सचिव संदीप शाह जी की उपस्थिति में प्रथम चरण की प्रत्याशी चयन प्रक्रिया पूर्ण की गई जिसमे रीवा संभाग के समस्त रीवा नगर निगम महापौर सहित समस्त नगर पालिका अध्यक्ष नगर पंचायत अधयक के प्रत्याशियों ने प्रत्याशी चयन फॉर्म जमा किये ।
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हैं प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली में किए गए आम आदमी पार्टी के ऐतिहासिक काम और मध्यप्रदेश के सभी जिला सहित रीवा के समस्त संभाग के स्थानीय मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में अपने प्रत्याशी उतरेगी ।
प्रत्याशी चयन प्रक्रिया में रीवा , सतना , सीधी ,सिंगरौली के जिला अध्यक्ष और संभावित प्रत्याशी शामिल हुए ।
इस दौरान मुख्य रूप से , जिला अध्यक्ष शहर राजीव सिंह , ग्रामीण जिला अध्यक्ष प्रमोद शर्मा , जिला संगठन मंत्री महर्षि सिंह , जिला उपाध्यक्ष जगजीवन शुक्ला , जिला उपाध्यक्ष भैयालाल पटेल , जिला सचिव विजय मिश्रा , जिला संगठन सह मंत्री रवि मिश्र , जिला महिला अध्यक्ष मंजुला सिंह जी , चयन प्रक्रिया में रीवा नगर निगम के महापौर के पदों के दावेदारों के उम्मीदवार सहित जोन के पदाधिकारी एवं जिला कार्यकारिण सदस्य सहित सभी आप कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

मीडिया सेल
आम आदमी पार्टी
रीवा

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.